Gabru: सनी देओल के साथ सलमान खान की धमाकेदार एंट्री, पर्दे पर जोड़ी करेगी धमाल
बॉलीवुड | बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक सनी देओल (Sunny Deol) ने फिल्म 'गबरू' (Gabru) के लिए कमर कस ली है। इस मूवी की घोषणा सनी देओल ने कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की थी। 'गबरू' की घोषणा होने के बाद से ही सनी देओल के फैन्स इस मूवी का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल की 'गबरू' क लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस मूवी में सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की धमाकेदार एंट्री हो गई है।
'गबरू' में नजर आएंगे सलमान खान
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल की 'गबरू' के लिए एक स्टार की जरुरत थी। मेकर्स ने सलमान खान को फिल्म में कास्ट करने का मन बनाया है। उन्हें लग रहा है कि फिल्म के लिए सलमान खान एकदम परफेक्ट हैं। सलमान खान को इस मूवी के लिए अप्रोच किया गया है और वो उन्हें यह काफी पसंद आई है। कहा जा रहा है कि सलमान खान ने लगभग साल भर पहले ही फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी और अब इसे शानदार तरह से बनाया जा रहा है। सलमान खान ने 'गबरू' में एक प्यारा सा कैमियो होने वाला है।
शशांक उदापुरक के निर्देशन में बन रही फिल्म 'गबरू' में सनी देओल के साथ सिमरन ऋषि बग्गा अहम भूमिका में दिखाई देंगी। यह भी सुनने में आया है कि 'गबरू' में सलमान खान के कम से कम 3 सीन्स होंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट की डिमांड को देखते हुए यह कैमियो और भी बढ़ाया जा सकता है। 'गबरू' से पहले सलमान खान और सनी देओल ने फिल्म 'जीत' (1996) और 'हीरोज' (2008) जैसी फिल्मों में काम किया था। सनी देओल की फिल्म 'सफर' में भी सलमान खान को स्पेशल अपीयरेंस करते हुए देखा जाएगा।
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
स्वास्थ्य क्षेत्र में नया कदम, AIIMS देवघर से शुरू होगी व्यस्क टीकाकरण की नई पहल
दो कैंटरों की भिड़ंत में कैबिन में फंसा चालक, अस्पताल में तोड़ा दम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार