कैथल को मिली नई सब्जी मंडी की सौगात, 11 एकड़ में मॉडल मार्केट बनेगी
कैथल। अतिरिक्त अनाज मंडी के नजदीक नई सब्जी मंडी बनेगी। इसके लिए 11 एकड़ जगह फाइनल की गई है। छह एकड़ को कवर करने के लिए पहले चरण का टेंडर भी हो चुका है और मिट्टी भराई का काम चल रहा है। इस मंडी में कुल 48 दुकानें बनाई जाएंगी। बता दें कि इस समय रेलवे स्टेशन के नजदीक सब्जी मंडी है, जो एक एकड़ से भी कम जगह में है।
यहां हर समय जो की स्थिति रहती है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण काफी देर तक लोगों को जाम से गुजरना पड़ता है। इसके साथ-साथ साफ-सफाई का भी अभाव है। वर्षा के दिनों में तो यहां लोगों की परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। इसके अलावा शहर के चांदनी चौक, सेक्टर 20, चंदाना गेट पर भी सब्जी मंडी चल रही है, जहां लोग सब्जियों की खरीदारी करते हैं।
नई सब्जी मंडी परिसर में चल रहा काम
नई सब्जी मंडी परिसर में काम चल रहा है। इसमें एक कवर शेड, दो प्लेटफार्म, अंदर की सड़कों का काम हो रहा है। अगले वर्ष तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। अतिरिक्त अनाज मंडी के साथ लगती जगह में यह सब्जी मंडी बन रही है। इसमें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सब्जी मंडी की बाउंड्री वाल का काम भी तेजी से हो रहा है। यह मंडी माडल बनेगी, जिसमें किसान व आढ़तियों को हर प्रकार की सुविधा मिलेगी। सब्जी खरीदारों को भी कोई परेशानी नहीं आएगी।
11 एकड़ में बनेगी नई सब्जी मंडी: सतपाल
कैथल मार्केटिंग बोर्ड कार्यकारी अभियंता सतपाल ने बताया कि पुरानी सब्जी मंडी शहर के बीचो-बीच है, जो भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में है। यहां जाम की स्थिति रहती है। सब्जी मंडी को शहर से बाहर शिफ्ट किया जाएगा। जींद रोड पर अतिरिक्त अनाज मंडी के नजदीक सब्जी मंडी के लिए जगह को फाइनल किया गया है। दो हिस्सों में इसका टेंडर लगेगा। कुल 11 एकड़ में यह मंडी बनाई जाएगी। छह एकड़ में इस पर काम चल रहा है। इस मंडी के बनने से रेलवे स्टेशन के नजदीक जो मंडी चल रही है, इसे शिफ्ट कर दिया जाएगा।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत