दिल्ली विस्फोट: सीएम मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
भोपाल। दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके पर सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके मुख्यमंत्री ने लिखा कि दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में नागरिकों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। दिवंगतों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
महाकाल मंदिर की सुरक्षा बढ़ी
दिल्ली में कार धमाके के बाद प्रदेश के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है। उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में जांच और निगरानी को बढ़ा दिया गया। मंदिर के एंट्री और एग्जिट प्वॉइंट पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है, उज्जैन में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।
भोपाल-इंदौर में सुरक्षा चाक-चौबंद
मध्य प्रदेश डीजी इंटेलीजेंस ने प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर में सर्चिंग और चेकिंग व्यवस्था को और ज्यादा पुख्ता किया गया है, कारों और दूसरे वाहनों को रोककर सामान चेक किया जा रहा है। बैग की तलाशी ली जा रही है. वहीं, राज्य के प्रमुख रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। स्टेशन पर एक्स-रे मशीन और दूसरे तकनीकी माध्यमों से यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है। इसके साथ ही डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है, किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए ग्राउंड पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है।
दो संदिग्ध पकड़े गए थे
दिल्ली धमाके से पहले मध्य प्रदेश से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया था। दिल्ली पुलिस ने 8 सितंबर को राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कामरान और 18 अक्तूबर को भोपाल से आदनान को गिरफ्तार किया गया था। बताया गया था कि दोनों युवक दिल्ली में धमाका करने की तैयारी में थे अदनान ISIS के संपर्क में था।
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत
तुर्की को अमेरिका का संदेश, रूसी मिसाइल सिस्टम हटाने के बाद ही सुधरेंगे रिश्ते
आइंस्टीन के सिद्धांत पर फिर लगी मुहर, 100 साल बाद मिली नई वैज्ञानिक पुष्टि
30 जुलाई मतदान से पहले भाजपा का फुल दमखम, दतिया में निकलेगा CM मोहन यादव का रोड शो
अखिलेश का बड़ा हमला, 2014 की नीतियों पर उठाए सवाल; बोले- देश को होता ज्यादा फायदा
‘कॉकरोच’ के बाद अब ‘E20 जनता पार्टी’ का हल्लाबोल, पेट्रोल मुद्दे पर बढ़ी सियासत
सोनम वांगचुक आज अस्पताल से होंगे छुट्टी, बापू को श्रद्धांजलि देकर लौटेंगे लद्दाख