सीएम योगी का बाराबंकी दौरा आज, 20 हजार लोगों संग होगा वंदेमातरम का सामूहिक गायन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को फतेहपुर के झांसापुरवा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और जिले को करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके अलावा कई योजनाओं के लाभार्थियों में चेक और प्रमाण पत्र बांटेंगे। इसके अलावा 20 हजार लोगों द्वारा सामूहिक रूप से वंदेमातरम् का गायन किया जाएगा।
कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के साथ पूरे दिन कार्यक्रम स्थल पर जमे रहे और अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह को कार्यक्रम पर पूरी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं अधिकारियों की ड्यूटी लगाते हुए उनकी जवाबदेही तय कर दी गई है। उधर शाम को राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच तैयारियों का जायजा लिया।
इन परियोजनाओं को होगा लोकापर्ण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री इस दौरान करीब 632 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और 1009 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
इन लाभार्थियों को देंगे चेक और प्रमाण पत्र
वित्त पोषण योजना के एक, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के एक, मुख्यमंत्री युवा योजना के दो लाभार्थियों को मुख्यमंत्री चेक देंगे। कन्या सुमंगला की दो छात्राओं को स्वीकृति पत्र व स्कूल बैग किट वितरण, बाल सेवा के दो लाभार्थियों में लैपटॉप वितरण, दो बाल वैज्ञानिकों को प्रमाण पत्र वितरण और आग्रेनिक फॉर्मिंग के एक लाभार्थी को प्रमाण पत्र देंगे।
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
सस्ते और खतरनाक हथियारों का खतरा, पेट्रोल बम को लेकर पुलिस अलर्ट
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
पुलिस प्रशासन को लेकर जीतू पटवारी का तीखा बयान, 'नई कांग्रेस' वाले बयान पर बढ़ा विवाद
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
‘शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सुरक्षित’, लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती