यूपी में बढ़ी सर्दी की दस्तक — पछुआ हवाओं से गिरा तापमान, कई जिलों में शीतलहर जैसे हालात
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पहाड़ों से आ रही ठंडी पछुआ के जोर से कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है। सोमवार को इटावा, कानपुर और बाराबंकी जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे लुढ़क गया। वहीं कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया है। सोमवार को इटावा में रात का पारा 8.9 डिग्री, कानपुर शहर में 9.2 डिग्री और बाराबंकी में 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले तीन दिनों तक कई जिलों में रात में शीतलहर जैसी स्थितियां रह सकती हैं। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से लोगों को तड़के सुबह-शाम और देर रात में ठंड से समुचित बचाव करने का सुझाव जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में रात में तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है। साथ ही इन जिलों में न्यूनतम पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क जाने से शीतलहर जैसी स्थितियां बन सकती हैं। वहीं कई जिलों में सुबह के समय कोहरा और बढ़ेगा, जबकि दिन में धूप की मौजूदगी बनी रहेगी।
रातें हुई सर्द, तालकटोरा की हवा हुई खराब
राजधानी में सोमवार को दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। दोपहर की धूप में हल्की तपिश बढ़ी हुई महसूस हुई और दिन के पारे में मामूली बढ़त दर्ज हुई। देर शाम से लेकर रात भर और सुबह तक चल रही ठंडी सिहरन भरी पछुआ हवाओं के असर से यहां ठंड में तेजी से इजाफा हुआ है। रात के पार में 1 डिग्री तक की गिरावट आई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी हिमालय में हुई बर्फबारी और पछुआ हवाओं के असर से रात के पारे में अभी और गिरावट के संकेत हैं। मंगलवार को तड़के सुबह कोहरे के साथ ठंड में बढ़त देखने को मिल सकती है। सोमवार को दिन का तापमान 0.4 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं रात का तापमान 1 डिग्री की गिरावट के साथ 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
सस्ते और खतरनाक हथियारों का खतरा, पेट्रोल बम को लेकर पुलिस अलर्ट
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
पुलिस प्रशासन को लेकर जीतू पटवारी का तीखा बयान, 'नई कांग्रेस' वाले बयान पर बढ़ा विवाद
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
‘शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सुरक्षित’, लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती