झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता का इस्तीफा—कानूनी विवादों के बीच लिया बड़ा फैसला
रांचीः झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों ने इस खबर को सच बताया है।1990 बैच आईपीएस अधिकारी को सेवानिवृत्ति के बाद डीजीपी बनाए जाने के फैसले को कोर्ट में भी चुनौती दी गई थी।
नियुक्ति पर विवाद और कानूनी चुनौती
भाजपा नेता और झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनकी नियुक्ति को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था और कहा था कि राजनीतिक उद्देश्यों के लिए दायर अवमानना याचिका स्वीकृत नहीं की जा सकती है। केंद्र सरकार ने इस नियुक्ति को लेकर लगातार तीन बार राज्य सरकार को पत्र लिखकर इसे नियम विरुद्ध करार दिया था। उन्हें आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति से संबंधित यूपीएससी की बैठक में भी आमंत्रित नहीं किया गया था, जो केंद्र के असंतोष को दर्शाता था।
पद को लेकर बढ़ा असमंजस
डीजीपी अनुराग गुप्ता की भूमिका पर झारखंड के डीएसपी रैंक के अधिकारियों के प्रमोशन से संबंधित एक मामले में भी सवाल उठे थे। बताया जाता है कि केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अनुराग गुप्ता के कार्यकाल विस्तार की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण कुछ प्रमोशन मामलों पर फैसला टाल दिया था। इन तमाम घटनाक्रमों ने उनके पद पर बने रहने को लेकर असमंजस की स्थिति को गहरा दिया था। सूत्रों का मानना है कि केंद्र की मंजूरी के बिना उनका पद पर बने रहना मुश्किल था, जिसके चलते उन्होंने इस्तीफा देना ही उचित समझा।
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
स्वास्थ्य क्षेत्र में नया कदम, AIIMS देवघर से शुरू होगी व्यस्क टीकाकरण की नई पहल
दो कैंटरों की भिड़ंत में कैबिन में फंसा चालक, अस्पताल में तोड़ा दम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
रात में घर लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, ट्राले से भिड़ी कार