सर्दी का बढ़ा असर: यूपी के कई जिलों में रात का तापमान गिरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अब धीरे धीरे रातें सर्द होनी शुरू हो गई हैं। बुधवार को प्रदेश भर में पूरब से पश्चिम तक के लगभग 12 जिलों में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। बुधवार का प्रदेश भर में माैसम साफ रहा और दिन में गुनगुनी धूप खिली।
माैसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन-चार दिनों में प्रदेश भर में रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आएगी। हालांकि दिन के अधिकतम तापमान में अभी कोई खास बदलाव का पूर्वानुमान नहीं है। वहीं पूर्वांचल और तराई के इलाकों में सुबह के वक्त धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है।
बुधवार को बाराबंकी, कानपुर शहर, इटावा, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, अमेठी, बरेली, मुजफ्फर नगर, मेरठ, बुलंदशहर में रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे लुढ़क गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों में प्रदेश भर में रात के पारे में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के संकेत हैं। तराई व पूर्वांचल में सुबह के वक्त धुंध व कोहरे का असर भी दिखाई देगा।
लखनऊ में अब रातें होंगी ठंडी, सुबह बढ़ेगा कोहरा
राजधानी में बुधवार को दिन में गुनगुनी धूप रही। दिन के तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की बढ़त रही। इसके बावजूद माैसम सुहाना रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में अगले तीन-चार दिन में रात के पारे में 3 से 5 डिग्री की गिरावट के संकेत हैं। वहीं, सुबह के वक्त धुंध व कोहरे का असर भी बढ़ेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री की गिरावट के साथ 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री की बढ़त के साथ 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दर्दनाक हादसा: बेकाबू पिकअप ने परिवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह
छात्र आंदोलन के बीच समस्तीपुर में सुरक्षा कड़ी, टियर गैस लॉन्चर के साथ पुलिस मुस्तैद
बारिश ने रोकी गुवाहाटी की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी