सूर्यकुमार यादव का खुलासा — ‘श्रेयस मेरे मैसेज का जवाब देता है’, दी उसके स्वास्थ्य पर अपडेट
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस अय्यर के स्वास्थ्य पर जानकारी दी है। सूर्यकुमार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले बताया कि श्रेयस अब खतरे से बाहर हैं और ठीक हैं। भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस पिछले दो दिन से सिडनी के अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती थे। रिपोर्ट में आंतरिक रक्तस्राव का पता लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैच पकड़ने के दौरान हुए चोटिल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान उनकी पसलियों में चोट लग गई थी। यह चोट उस समय लगी जब वह एलेक्स कैरी का कैच पकड़ने के लिए बैकवर्ड प्वाइंट से पीछे की ओर दौड़ते हुए कैच ले रहे थे। सूर्यकुमार यादव से श्रेयस की हेल्थ के बारे में पूछा गया। इस पर टी20 कप्तान ने बताया कि श्रेयस की हालत स्थिर है और वह उनके भेजे गए मैसेज का जवाब दे रहे हैं। सूर्यकुमार ने बताया कि श्रेयस को कुछ और दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा, लेकिन फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं।
सूर्यकुमार ने पहले टी20 से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, पहले दिन जब मुझे पता चला कि वह चोटिल हो गया है तो मैंने उसे फोन किया। मुझे पता चला कि उसके पास उसका फोन नहीं था। इसलिए, मैंने फिजियो को फोन किया और उन्होंने मुझे बताया कि श्रेयस की हालत स्थिर है। पहले दिन आप किसी भी चीज के बारे में निश्चित नहीं हो सकते। लेकिन मैं पिछले दो दिनों से श्रेयस से बात कर रहा हूं और वह फोन पर जवाब दे रहे हैं। अगर वह जवाब दे रहे हैं तो इसका मतलब है कि वह स्थिर हैं। वह ठीक दिख रहे हैं, डॉक्टर उनके साथ हैं। लेकिन अगले कुछ दिनों तक वह निगरानी में रहेंगे। वह मैसेज का जवाब दे रहे हैं तो यह अच्छी बात है।
बीसीसीआई ने दिया था अपडेट
सूत्रों के अनुसार 31 वर्षीय अय्यर ड्रेसिंग रूम में बेहोश भी हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। स्कैन से पता लगा कि उन्हें आंतरिक चोट लगी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को श्रेयस की फिटनेस अपडेट देते हुए कहा था कि श्रेयस की बाएं पसली के निचले हिस्से में चोट है। उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कैन से पता चला कि उनकी तिल्ली में चोट लगी है। हालत स्थिर है पर चोट जानलेवा साबित हो सकती थी। अब वह स्वस्थ हो रहे हैं। बोर्ड की मेडिकल टीम सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के परामर्श से उनकी स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है।
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
DGP की आपत्ति के बाद बड़ा फैसला, IPS सुमन गुप्ता का केंद्रीय डेपुटेशन NOC रद्द
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
बम धमाके में परिवार के 14 लोगों की मौत, चार साल बाद दो दोषियों को सजा
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
नवसारी में बारिश का कहर, 155 सड़कें बंद; उफनते नाले में बही कार
संसद में नहीं थम रहा संग्राम, अखिलेश की तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही रोकी गई
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे