मां बनने के बाद परिणीति चोपड़ा का फनी अंदाज, कहा– ‘अब मेरी लाइफ डायपर और नींद से जुड़ी है’
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ बेटे का स्वागत किया है। 19 अक्टूबर को दोनों के घर किलकारियां गूंजीं और अब परिणीति ने सोशल मीडिया पर मां बनने के बाद पहली बार रिएक्ट किया है।
मजेदार अंदाज में साझा की मां बनने की भावना
मां बनने के बाद परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद फनी रिएक्शन शेयर किया, जिसने फैंस को खूब हंसाया। उन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ का एक सीन पोस्ट किया, जिसमें आमिर पहले जोर-जोर से हंसते हैं और फिर अचानक रोने लगते हैं। वीडियो के आखिर में एक डायलॉग सुनाई देता है- 'खत्म, टाटा बाय-बाय।' परिणीति ने इसी क्लिप पर लिखा- 'जब एहसास हुआ कि अब मैं पूरी तरह मम्मी बन चुकी हूं और सिर्फ प्रेग्नेंट नहीं हूं।' इसके साथ उन्होंने दो हंसते हुए इमोजी भी लगाए।
भावुक पोस्ट से जताया आभार
कुछ दिन पहले परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा नोट भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने सभी फैन्स, दोस्तों और शुभचिंतकों का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा था कि, 'हम हर एक संदेश पढ़ रहे हैं और आपके प्यार से बहुत खुश हैं। सबका आशीर्वाद हमारे लिए अमूल्य है।'
राघव और परिणीति की लव स्टोरी
बॉलीवुड और राजनीति की दुनिया से आने वाले इस कपल की जोड़ी हमेशा चर्चा में रही है। दोनों की मुलाकात कुछ साल पहले लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के दौरान हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती ने धीरे-धीरे प्यार का रूप लिया। मई 2023 में दोनों ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। कुछ महीनों बाद, सितंबर 2023 में उन्होंने राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में शाही अंदाज़ में शादी की थी।
खुशियों से भरा नया अध्याय
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने 19 अक्टूबर को अपने बेटे के जन्म की घोषणा करते हुए लिखा था, 'वो आ गया है! हमारा नन्हा बेटा। पहले हमारे पास एक-दूसरे थे, अब हमारे पास सब कुछ है।' इस पोस्ट के साथ दोनों ने फैंस का दिल जीत लिया था। सूत्रों के मुताबिक, डिलीवरी के बाद परिणीति फिलहाल मुंबई में अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। वह जल्द ही किसी प्रोजेक्ट पर वापसी करने से पहले मातृत्व के हर पल को एंजॉय करना चाहती हैं।
पंजाब कांग्रेस की बैठक पर सस्पेंस खत्म, टलने के बाद आज ही होगी मीटिंग
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
धनबाद में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, तीन वाहनों की टक्कर से दो की मौत, अफरा-तफरी का माहौल
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
नेपाल की महिला से हैवानियत का मामला, औरंगाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले, बोलीं- 'ऐसा लगता है जैसे आप...'
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, बाइक पर बैठाकर सुनसान खेतों में ले गया आरोपी