केरल के इडुक्की में भूस्खलन से बड़ा हादसा, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
इडुक्की। केरल (Kerala) के पहाड़ी जिले इडुक्की (Idukki) में शनिवार रात एक भूस्खलन (Landslide) ने तबाही मचा दी। हादसे में 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत (Dead) हो गई, जबकि उसकी पत्नी (Wife) गंभीर रूप से घायल (Injured) हो गई। घटना अदिमाली के मन्नमकंदम इलाके में हुई, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग NH-85 के चौड़ीकरण कार्य के दौरान पहाड़ की मिट्टी ढह गई और कम से कम आठ घर जमींदोज हो गए। मृतक की पहचान लक्षमवीडु उन्नाथी के बीजू (48) के रूप में हुई है। उनकी पत्नी संध्या घायल हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, कॉलोनी में कुल 22 घर थे। भूस्खलन का खतरा देखते हुए शनिवार शाम सभी परिवारों को राहत शिविरों में शिफ्ट कर दिया गया था। हालांकि, बीजू और संध्या रात में घर लौट आए ताकि कुछ जरूरी सामान और खाना तैयार कर सकें। अदिमाली ब्लॉक पंचायत सदस्य कृष्णमूर्ति ने बताया कि जब वे घर के अंदर थे, तभी रात करीब 10.30 बजे पहाड़ की मिट्टी खिसक गई और आठ घर पूरी तरह दब गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर एंड रेस्क्यू सर्विस को सूचना दी। इसके बाद पांच घंटे तक चला बचाव अभियान चलाया गया। बीजू और संध्या को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन बीजू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कृष्णमूर्ति ने बताया कि संध्या को पहले अदिमाली के अस्पताल में भर्ती किया गया था, बाद में उन्हें अलुवा अस्पताल शिफ्ट किया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
पंजाब कांग्रेस की बैठक पर सस्पेंस खत्म, टलने के बाद आज ही होगी मीटिंग
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
धनबाद में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, तीन वाहनों की टक्कर से दो की मौत, अफरा-तफरी का माहौल
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
नेपाल की महिला से हैवानियत का मामला, औरंगाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले, बोलीं- 'ऐसा लगता है जैसे आप...'
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, बाइक पर बैठाकर सुनसान खेतों में ले गया आरोपी