राष्ट्रीय त्वचा रोग यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान हैदराबाद में डा दयार नूरानी ने किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व
हैदराबाद। आयुष मंत्रालय भारत सरकार ने राष्ट्रीय त्वचा रोग यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान हैदराबाद द्वारा दिनांक 13-10-25 से 18-10-25 तक क्लिनिकल प्रैक्टिस गाइडलाइंस इन यूनानी मेडिसिन फॉर मेटाबॉलिक एंड डर्मेटोलॉजिकल डिसऑर्डर पर 6 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे पूरे भारत के अलग अलग राज्यो से 30 डॉक्टर्स ने हिस्सा लिया राजस्थान राज्य से अन्य चिकित्सकों के साथ डा दयार नूरानी (वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी)ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया कार्यशाला में 6 दिन तक अलग अलग राज्यो के विशेषज्ञों ने मेटाबॉलिक डिसऑर्डर्स पर नई रिसर्च,डेटा एनालिसिस,ट्रीटमेंट गाइडलाइन पर विस्तार से चर्चा की और विचारो का आदान प्रदान किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रोफेसर डा मोहम्मद ज़ाकिर (रिसर्च ऑफिसर NRIUMSD ) ने किया इस अवसर पर पूरे 6 दिन NRIUMSD के डायरेक्टर डा यूसुफ इफ़्तिख़ार मुंशी मौजूद रहे। प्रोग्राम के समापन समारोह में तेलंगाना आयुष विभाग के डायरेक्टर श्री श्रीकांत बाबू प्रभु जी ने समस्त चिकित्सकों को संबोधित किया और अपने अपने क्षेत्र में ओबेसिटी और डायबिटीज़ पर काम करने पर ज़ोर दिया, अंत में समस्त भारत से आए समस्त विशेषज्ञों व चिकित्सकों को सर्टिफिकेट व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज