फार्मा कंपनियों के उत्पादन व रिकॉल डेटा की जांच के निर्देश जारी
लखनऊ: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) और केंद्र की टीम मिलकर कफ सीरप बनाने वाली कंपनियों में दवा निर्माण का रिकार्ड, कितनी दवा कंपनी को वापस हुई, कंपनी का कितनी बार निरीक्षण किया गया, उत्पादों की गुणवत्ता की कब-कब जांच हुई, जैसे मानकों की जांच करेंगे।
कंपनियों में उच्च जोखिम वाली दवाओं के निर्माण की निगरानी के लिए जोखिम आधारित निरीक्षण (रिस्क बेस्ड इंस्पेक्शन) किया जाएगा। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने इसके लिए गाइडलाइन जारी कर चुका है। कफ सीरप से मौत के मामले सामने आने के बाद छह राज्यों में इसी आधार पर जांच की गई है।
ड्रग कंट्रोलर शशि मोहन ने बताया कि केंद्र की टीम ने हापुड़ की ओमनी फार्मा का औचक निरीक्षण किया था। यहां से नमूने लेकर केंद्रीय प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा कंपनी में दवा निर्माण से जुड़े दस्तावेज लिए गए हैं। यदि मानक के अनुसार कंपनी का संचालन या दवा निर्माण नहीं मिला तो कारण बताओ नोटिस, उत्पादन रोकने और लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया की जाएगी।
ओमनी फार्मा में जोखिम आधारित निरीक्षण किया गया था। इसमें दवा निर्माण इकाइयों के निरीक्षण में उत्पादन के तरीके और उत्पाद की गुणवत्ता मानकों की जांच की गई है। दवा आपूर्ति श्रृंखला की जांच का भी रिकार्ड लिया गया है। अन्य दवा निर्माण इकाइयों में भी इसी गाइड लाइन के अनुसार जांच की जाएगी।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सीरप से बच्चों की मौत के बाद प्रदेश में दवा की दुकानों के साथ ही निर्माण इकाइयों की जांच भी शुरू की गई थी। प्रदेश में कुल 17 ऐसी कंपनियां मिली थीं, जो कफ सीरप बना रही थीं। जांच में पता चला था कि चार कंपनियों ने कफ सीरप का निर्माण बंद कर दिया था, लेकिन इसकी सूचना एफएसडीए को नहीं थी।
जांच के दौरान ही इसकी जानकारी मिली थी। जो कंपनियां कफ सीरप बना रही थीं, उनके कच्चे माल और बने हुए उत्पादों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। कुल 913 नमूने दवा की दुकानों और निर्माण इकाइयों से लिए गए थे। इनमें से 63 की जांच रिपोर्ट में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है।
राहुल गांधी का बड़ा दावा: विपक्ष ने संसद में संविधान पर होने वाले हमले को विफल किया।
अवैध चांदी रिफाइनरी का भंडाफोड़: छापेमारी में भारी मात्रा में केमिकल और मशीनरी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।
हॉर्मुज पर फिर संकट: ईरान ने लगाया सैन्य कंट्रोल
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"
तालाब में नहाने गई चार सहेलियां डूबीं, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो की दर्दनाक मौत
प्रशासनिक लापरवाही की इंतहा: सरकारी कागजों में मार दिए गए 17 जिंदा वोटर, कलेक्टर सख्त
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
भाई की शादी में शामिल होगा दुष्कर्म का दोषी, पुलिस की चूक के बावजूद मिली सशर्त पेरोल
ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा