महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं दिखी राहुल गांधी की तस्वीर, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कसा तंज
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद को लेकर काफी खींचतान हुई. आखिरीकार तेजस्वी यादव के नाम पर मुहर लग गई. महागठबंधन ने गुरुवार (23 अक्टूबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी के नाम की घोषणा की, लेकिन इस दौरान राहुल गांधी की तस्वीर प्रेस कॉन्फ्रेंस से नदारद दिखी. भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इसको लेकर सवाल उठा दिया. उन्होंने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि यह कौनसा गठबंधन है.
रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने कहा, ”राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तस्वीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं थी. ये कौन सा गठबंधन (Alliance) है, जो 243 सीट हैं और 255 पर चुनाव लड़ रहा है. आपके भ्रष्टाचार को देखकर ही नीतीश कुमार आपसे अलग हुए थे. आज तेजस्वी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस अपनाएंगे, तो आप बताइए किसके भ्रष्टाचार पर – माता, पिता या अपने लोगों के. आपके पिता लालू जी को चारा घोटाले में 32 साल की सजा हो चुकी है.”
उन्होंने कहा, ”चारा घोटाले के साथ-साथ लालू पर 4 अलग-अलग घोटाले के मामले दर्ज हैं. लालू प्रसाद यादव को अदालत ने 32.5 साल की सजा सुनाई है. तेजस्वी यादव पर आईपीसी की धारा 420 का आरोप है. वो कह रहे हैं कि हम नौकरी देंगे, उनके पास एक समय-परीक्षित मॉडल है. वे नौकरी देंगे और आपकी जमीन ले लेंगे. उनका कोई भी काम भ्रष्टाचार के बिना नहीं होता. न तो हिमाचल प्रदेश में और न ही तेलंगाना में, वे अपनी घोषणाएं पूरी नहीं कर पा रहे हैं.”
रविशंकर प्रसाद ने कहा, ”बिहार में 2 करोड़ 60 लाख परिवार हैं. तेजस्वी ने घोषणा की है कि हम हर घर में एक सरकारी नौकरी देंगे. कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसा कहां से आएगा? एनडीए का विजन आरजेडी और गठबंधन को बेनकाब करना है. तेजस्वी यादव ने जो भी घोषणाएं की हैं, वे सिर्फ हवाबाजी हैं और कुछ नहीं.”
10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री का संबोधन: 'महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष ने की नारी शक्ति की भ्रूणहत्या'
डॉ. मोहन यादव का बंगाल दौरा, खड़गपुर और कमरहाटी में जोरदार रोड शो
राहुल गांधी का बड़ा दावा: विपक्ष ने संसद में संविधान पर होने वाले हमले को विफल किया।
अवैध चांदी रिफाइनरी का भंडाफोड़: छापेमारी में भारी मात्रा में केमिकल और मशीनरी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।
हॉर्मुज पर फिर संकट: ईरान ने लगाया सैन्य कंट्रोल
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"
तालाब में नहाने गई चार सहेलियां डूबीं, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो की दर्दनाक मौत