पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के घर आई खुशियां, दूसरी बार बने पिता
मुंबई: मंगलवार को सिंगर हार्डी संधू ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘हमारा सुंदर आशीर्वाद आ गया है। सभी को दिवाली की शुभकामनाएं।’ इस पोस्ट के साथ एक फोटो है, जिसमें उनके नवजात बच्चा का हाथ दिख रहा है। साथ ही सिंगर और उनकी पत्नी के अलावा बड़े बेटे का हाथ भी मौजूद है। यह क्यूट सी फैमिली फोटो है, जिसे फैंस भी खूब लाइक रहे हैं।
फैंस ने सिंगर को दी बधाई
सिंगर हार्डी की इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस ने भी रिएक्शन दिया है। कई करीबी लोगों और फैंस ने सिंगर को दूसरे बच्चे के जन्म पर बधाई दी है। हाल ही में सिंगर हार्डी ने पत्नी की गोद भराई रस्म की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जो काफी वायरल हुईं।
एक्टिंग भी कर चुके हैं सिंगर हार्डी
हार्डी संधू ने 'सोच', 'जोकर', 'बैकबोन', 'नाह गोरिये' और 'बिजली बिजली' जैसे हिट सॉन्ग गाए हैं। वह पूर्व क्रिकेटर भी हैं, उन्होंने भारत के लिए अंडर-19 और पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेले थे। लेकिन कुछ वजहाें से क्रिकेट करियर छोड़ दिया। वह एक्टिंग भी कर चुके हैं। कबीर खान निर्देशित '83' में टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज मदन लाल की भूमिका हार्डी ने ही निभाई थी।
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री का संबोधन: 'महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष ने की नारी शक्ति की भ्रूणहत्या'
डॉ. मोहन यादव का बंगाल दौरा, खड़गपुर और कमरहाटी में जोरदार रोड शो
राहुल गांधी का बड़ा दावा: विपक्ष ने संसद में संविधान पर होने वाले हमले को विफल किया।