मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सतना में पूर्व विधायक स्व. तिवारी को दी श्रद्धांजलि
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सतना पहुंचकर पूर्व विधायक स्व शंकरलाल तिवारी के निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने टाउन हाल सतना में श्रद्धांजलि सभा में स्व. तिवारी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दिवगंत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. तिवारी बहुत ही कर्मठ और जनता के कल्याण के लिए सदैव संघर्ष करने वाले जनप्रतिनिधि थे। तिवारी ने सदैव गरीबों की आवाज बुलंद की। उनके देहावसान से अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से उनकी पवित्र आत्मा की शांति के लिए कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. तिवारी के पैतृक आवास जाकर उनके परिजन से भेंट की। मुख्यमंत्री ने परिजन को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घडी में हम सब परिवार के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, स्पीकर नगर निगम राजेश चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक और दिवंगत तिवारी के परिजन उपस्थित रहे।
समर स्किन केयर: भीषण गर्मी में भी बरकरार रहेगी चेहरे की चमक, बस अपनाएं ये आसान टिप्स
बंगाल में हिंसा के साये में बंपर वोटिंग, दोपहर 1 बजे तक 62% से ज्यादा मतदान
थकान होगी छूमंतर: ऑफिस से लौटकर 20 मिनट अपनाएं यह तरीका, शरीर में आएगी ताजगी।
धूप में चक्कर आए तो न हों परेशान: ये 5 आसान तरीके आपको तुरंत देंगे राहत।
श्रीनगर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ‘लेडी मददगार’ समेत 4 गिरफ्तार
स्टार्क की वापसी: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मिली हरी झंडी, अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए मचाएंगे धमाल
भुजिया किंग शिवरतन अग्रवाल का निधन, बीकानेर में शोक की लहर
उत्तराखंड पहुंचे उपराष्ट्रपति, एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत
Bihar कैबिनेट विस्तार की हलचल, Samrat Choudhary और Nitish Kumar की बैठकों के बीच नए चेहरों पर चर्चा