‘समय होता तो इलाज यहीं कराता’, भारत दौरे पर आए ब्रिक्स नेता ने की आयुर्वेद की तारीफ
नई दिल्ली: ब्राजील (Brazil) के उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन (Geraldo Alkmin) बुधवार को तीन दिवसीय यात्रा (Three-Day Trip) पर भारत (India) आए हैं. इस यात्रा के दौरान उन्होंने नई दिल्ली (New Delhi) के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (All India Institute of Ayurveda) का दौरा किया. उन्होंने आयुर्वेद को स्वास्थ्य और ज्ञान का 5,000 साल पुराना खजाना बताया और कहा कि अगर उनकी यात्रा इतनी छोटी न होती तो वह यहां अपनी पीठ का इलाज जरूर करवाते.
अल्कमिन ने आयुर्वेद को लेकर भारत की सराहना करते हुए कहा कि आयुर्वेद 5 हजार साल पुराना स्वास्थ्य और ज्ञान का खजाना है. उन्होंने AIIA को भी उसके शानदार काम के लिए बधाई दी और कहा कि यह संस्थान स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और बीमारियों का इलाज करने के साथ-साथ शिक्षा और रिसर्च में भी अच्छा काम कर रहा है.
उपराष्ट्रपति अल्कमिन ने दुनिया भर में आयुर्वेद के महत्व को बताते हुए कहा कि लोगों की उम्र बढ़ रही है और आयुर्वेद जैसी प्राकृतिक रोकथाम वाली स्वास्थ्य प्रणालियों की मांग भी बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि अगर मेरा यह दौरा छोटा न होता तो मैं निश्चित रूप से अपने पीठ के दर्द का इलाज AIIA में ही करवाता. उन्होंने भारत सरकार और एआईआईए की टीम को उनके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद दिया और उनके प्रति अपना आभार जताया. उपराष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी मारिया लूसिया अल्कमिन और 14 वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ
माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मंडल में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल आयोजन
बिना वैध अनुमति इलाज कर रहे 32 पाकिस्तानी डॉक्टर, जांच तेज
सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़
बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
जबलपुर हादसा: रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, 2 की मौत
Amazon India का मेगा निवेश, वेलफेयर और ऑपरेशंस पर 2800 करोड़ रुपये
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% पास, बेटियों ने मारी बाज़ी