'मेरे साथ था रिश्ता', सगाई के बीच पहुंची महिला ने सपा नेता पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश में मेरठ के समाजवादी पार्टी के एक नेता की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसी बीच, एक महिला ने सपा नेता पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. उसने दावा किया कि उसका सपा नेता से प्रेम संबंध है. सपा नेता की सगाई हाल ही में हुई है. सपा नेता की मंगेतर एक कांग्रेस नेता हैं, जो 2022 के विधानसभा चुनाव में बुलंदशहर की एक सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भी रह चुकी हैं और किसान आंदोलन के दौरान भी सुर्खियों में रही थीं.
जैसे ही सगाई की खबर सामने आई, महिला ने सपा नेता पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. महिला उनके आवास पर पहुंच गई. उसने कहा कि उसका सपा नेता के साथ तीन साल से प्रेम संबंध है. बावजूद इसके ये दूसरी महिला से सगाई कर रहे हैं.
संबंध की बात पूरी तरह झूठी- बोले सपा नेता
इस मामले में सपा नेता ने सफाई देते हुए कहा कि यह पूरा विवाद उनके खिलाफ रची गई साजिश का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि संबंधित महिला शादीशुदा है और दो बच्चों की मां हैं. उनके साथ किसी भी तरह के अवैध संबंध की बात पूरी तरह झूठी और निराधार है. सपा नेता ने दावा किया कि ठेकेदारी और लेन-देन के एक पुराने विवाद के चलते उन्हें बदनाम करने की कोशिश हो रही है.
नवंबर में होगी शादी
सपा नेता ने आगे कहा कि उनकी होने वाली पत्नी कांग्रेस की बड़ी नेत्री हैं. इसी वजह से कुछ राजनीतिक विरोधी इस रिश्ते को लेकर बिना सिर पैर की अफवाहें फैला रहे हैं. उधर, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. एक ओर जहां कुछ लोग इसे निजी विवाद बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई लोग इसे राजनीतिक साजिश से जोड़कर देख रहे हैं. सपा नेता ने बताया कि नवंबर में शादी होगी और दिसम्बर में मेरठ में रिसेप्शन है. ये शादी पूरे विधि-विधान और घरवालों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में होगी.
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ
माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मंडल में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल आयोजन
बिना वैध अनुमति इलाज कर रहे 32 पाकिस्तानी डॉक्टर, जांच तेज
सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़