कटनी में अवैध खनन का विरोध करने पर दलित युवक की पिटाई, सरपंच के बेटे ने किया पेशाब
कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है. बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम मटवारा में अवैध खनन का विरोध करना एक दलित युवक को भारी पड़ गया. आरोप है कि उसके खेत के पास खनन करने का विरोध करने पर गांव के दबंगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया. इतना ही नहीं गांव के सरपंच के बेटे ने युवक पर मूत्र त्याग जैसी घटना को अंजाम दिया.
कटनी जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मटवारा की घटना
जानकारी के मुताबिक घटना कटनी जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मटवारा की है. पीड़ित ने बताया कि उसने अपने खेत के पास चल रहे अवैध खनन का विरोध किया था. इस पर गांव के सरपंच रामानुज पांडेय, उनका पुत्र पवन पांडेय, भतीजा सतीश पांडेय और अन्य लोगों ने उसको पकड़कर बेरहमी से पीटा. जब उसकी मां बीच-बचाव के लिए आगे आई, तो उसको भी बाल पकड़कर घसीटा गया और जमकर मारपीट की गई.
दबंगों ने शिकायत करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की दी चेतावनी
पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान सरपंच के बेटे ने उस पर पेशाब किया. आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और शिकायत करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी. घायल अवस्था में वह अपनी मां के साथ कटनी जिला अस्पताल पहुंचा, जहां तीन दिन तक भर्ती रहा.
युवक ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
इसके बाद युवक पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई. युवक ने बताया कि सरपंच की दबंगई के कारण वह अब गांव लौटने से भी डर रहा है. वहीं एडिशन एसपी संतोष डेहरिया ने कहा कि पीड़ित द्वारा उनको शिकायत दी गई है. पूरे मामले की जानकारी संबंधित थाने को दी गई है. मामले की जांच कराई जा रही है, जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
जुनिपर ग्रीन एनर्जी का IPO जल्द, ग्रीन एनर्जी में दांव लगाने वालों के लिए बड़ा अवसर
रथ यात्रा हादसे की जांच तेज, अधिकारियों के आने से पहले बदला गया घटनास्थल
पटाखा फैक्टरी विस्फोट में भारी तबाही, राहत-बचाव के दौरान मिले शवों के अवशेष
MP में छात्र आंदोलन तेज, 20 जिलों तक फैला प्रदर्शन, इंदौर में ड्रोन से नजर
पीयूष गोयल के फर्जी वीडियो पर बवाल, डीपफेक बनाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
डॉक्टरों की सलाह पर शबाना आजमी ने रोका विरोध प्रदर्शन, सामने आई बीमारी की वजह
नगर निगम में सैलरी के नाम पर लाखों का खेल, दो कर्मचारी निलंबित, जांच जारी
न्यूक्लियर डील, अब्राहम समझौता और ट्रंप की रणनीति, जानिए क्यों बढ़ा सऊदी पर दबाव
जगन्नाथ बहुड़ा रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, एक श्रद्धालु की मौत