झारखंड में सर्दी की आहट, मौसम ने ली करवट — लोगों ने महसूस की ठिठुरन
रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटे के हालात देखकर लग रहा है कि मॉनसून पूरी तरह लौट चुका है. क्योंकि पिछले 24 घंटे में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है. सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार का 16 डिग्री व अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री जमशेदपुर का दर्ज किया गया है. हालांकि आने वाले 2 दिनों तक कई जिलों में हल्के आंशिक बादल देखने को मिल सकते हैं. इसके लिए रांची मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
बंगाल की खाड़ी में बन रहा है एक निम्न दबाव
बंगाल की खाड़ी में हल्की हलचल होने से राज्य में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और बादल छटने की संभावना है. आने वाले तीन दिनों तक दोपहर 2:00 बजे के बाद से हल्के आंशिक बादल खासतौर पर झारखंड के पूर्वी जिले जैसे पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां. यहां पर देखी जा सकती है. जहां कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है.
इन जिलों में मौसम रहेगा शुष्क
वहीं, अन्य जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. किसी भी तरह का कोई अलर्ट बारिश या वज्रपात को लेकर जारी नहीं किया गया है. हालांकि, अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट संभव है. अधिकतर जिलों का तापमान 29 और 30 डिग्री के आसपास ही रहेगा. दोपहर में अच्छी खासी धूप और शाम में गुलाबी ठंड का एहसास होगा.
यहां से लौट रहा है मॉनसून
सुबह और शाम को ठंडी हवा के चलते गुलाबी ठंड की संभावना जतायी गयी है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि मॉनसून रक्सौल, वाराणसी, जबलपुर, अकोला, अहिल्यानगर और अलीबाग मार्ग से लौट रहा है. एक जून से अब तक झारखंड में 1266.6 मिमी बारिश हो चुकी है. जबकि पूरे वर्ष में औसत 1440 मिमी दर्ज किया गया है.
ठंड को देखते हुए ट्रेन की गई रद्द
ठंड के मौसम में कोहरे की संभावना को देखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द किया है. हटिया-आनंद विहार टर्मिनल (त्रि साप्ताहिक, 12873) एक दिसंबर से 26 फरवरी 2026 तक हटिया से रद्द रहेगी. वहीं, आनंद विहार टर्मिनल-हटिया (त्रि साप्ताहिक, 12874) दो दिसंबर से 27 फरवरी तक आनंद विहार से रद्द रहेगी. इसे लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किया गया है.
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष