2970 दिन बाद रिकॉर्ड! शे होप ने भारत के खिलाफ बनाया पहला टेस्ट शतक और 2000 रन भी पूरे किए
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज की मौजूदा टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक शे होप ने भी भारत के खिलाफ दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ दिया है. उन्होंने अपना शतक 205 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्के के साथ पूरा किया. ये भारत के खिलाफ शे होप का पहला शतक रहा, जबकि उनके टेस्ट करियर का ओवरऑल तीसरा शतक रहा. सबसे बड़ी बात ये कि इस शतक के साथ शे होप ने 8 साल के अपने इंतजार को भी खत्म किया है.
शे होप ने 2970 दिन बाद जमाया शतक
शे होप का जो 8 साल लंबा इंतजार खत्म हुआ है, वो उनके शतक को लेकर है. टेस्ट क्रिकेट में शे होप के पहले दोनों शतक 8 साल पहले बैक टू बैक मैच में आए थे. वो दोनों शतक उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बनाए थे. लेकिन, उसके बाद तीसरा शतक जमाने में 8 साल लग गए. शे होप ने दिल्ली टेस्ट में शतक 2970 दिन के बाद जमाया है.
सिराज का शिकार बने होप
दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में शे होप ने 214 गेंदों का सामना कर 103 रन बनाए. इसके बाद उनकी पारी का अंत हो गया. वो सिराज का शिकार बने, जिन्होंने उन्हें क्लीन बोल्ड किया. इस शतकीय पारी के दौरान होप ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 2000 रन भी पूरे किए. उनके अब 43 टेस्ट की 82 पारियों में 2005 रन हैं.
शे होप ने शतक ही नहीं जड़ा, पार्टनरशिप भी की
शे होप ने अपनी शतकीय पारी के दौरान तीसरे विकेट के लिए जॉन कैंपबेल के साथ 295 गेंदों पर 177 रन की बड़ी साझेदारी भी की. ये वेस्टइंडीज की ओर से भारत के खिलाफ 21वीं सदी में हुई तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. शे होप ने उसके बाद चौथे विकेट लिए रोस्टन चेज के साथ भी 122 गेंदों में 59 रन की पार्टनरशिप की.
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
स्वास्थ्य क्षेत्र में नया कदम, AIIMS देवघर से शुरू होगी व्यस्क टीकाकरण की नई पहल