रिश्तों में 360 डिग्री बदलाव! ग्रुप के एक सदस्य ने सबको चौंका दिया
मुंबई: ' बिग बॉस 19 ' के वीकेंड का वार आ चुका है और इसी के साथ आ गया है सलमान खान का वार। अगस्त में अपने लॉन्च के बाद से बिग बॉस 19 टीवी रेटिंग और सोशल मीडिया पर चर्चाओं में छाया हुआ है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हर हफ्ते आकर कुछ न कुछ नया जरूर कर जाते हैं। और इस बार तो एविक्शन ही खास था।
बहुत सारे ट्विस्ट और भावुक पलों के साथ 'बिग बॉस 19' में वो सब कुछ है जो फैंस इसमें पसंद करते हैं। इस शो में दोस्तियां, धमाकेदार लड़ाइयां और दिल को छू लेने वाला रिश्ता भी है जिसके लिए दर्शकों हर एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
'बिग बॉस 19' में एलिमिनेशन
'बिग बॉस 19' के दर्शकों के लिए इस वीकेंड एक चौंकाने वाला मोड़ आने वाला है क्योंकि सलमान खान के होस्ट किए गए वीकेंड का वार एपिसोड में एक और एलिमिनेशन हुआ। सातवें हफ्ते के एपिसोड की शूटिंग पूरी हो गई है और अब बेघर होने वाले का नाम सामने आ गया है। बता दें कि इस सप्ताह खतरे के दायरे में रहने वाले कंटेस्टेंट्स में जीशान कादरी, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, बसीर अली, अशनूर कौर और प्रणित मोरे शामिल थे।
कौन हुआ घर से बेघर?
जीशान कादरी को सबसे कम वोट मिलने के बाद उन्हें बिग बॉस 19 से बाहर कर दिया गया है। उनके एलिमिनेशन की शूटिंग वीकेंड का वार की शूटिंग के दौरान की गई और रविवार के एपिसोड में दिखाई जाएगी।
खास ऑफर्स
फैंस कर रहे थे भविष्यवाणी
वोटिंग ट्रेंड और फैंस की भविष्यवाणी भी लगातार चल रही थी और उस हिसाब से भी जीशान का बाहर होना तय था। इसी के साथ नीलम गिरी भी उनके साथ निचले दो नंबर पर थीं। सलमान ने इस वीकेंड का वार पर प्रणीत मोरे की खूब तारीफ की और उनकी कॉमेडी के लिए भी ताली बजाई।
सलमान खान ने तान्या को फटकार लगाई
नए प्रोमो के अनुसार, सलमान खान ने मालती चाहर की एंट्री के बाद तान्या मित्तल के बदले हुए व्यवहार पर भी सवाल उठाए। मालती के साथ 'रेड वर्सेज ग्रीन' फ्लैग टास्क के दौरान उन्होंने तान्या को 'इनसिक्योर' होने के लिए फटकार लगाई। यही नहीं, सलमान ने मालती की भी थोड़ी क्लास ले ली।
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
रात में घर लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, ट्राले से भिड़ी कार
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
दर्दनाक हादसा: बेकाबू पिकअप ने परिवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील