24 घंटे जुबीन के साथ रहने वाले दो सहयोगी गिरफ्तार, SIT ने की बड़ी कार्रवाई
मुंबई: पिछले महीने असम के गायक जुबीन गर्ग का सिंगापुर में अचानक निधन हो गया। उनके निधन के मामले में पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। असम पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने जुबीन गर्ग के निधन के सिलसिले में उन दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो उनके साथ 24 घंटे रहते थे।
निजी सुरक्षा अधिकारी हुए गिरफ्तार
एसआईटी/सीआईडी टीम ने जुबीन गर्ग के निजी सुरक्षा अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम नंदेश्वर बोरा और परेश बैश्य है।
एसआईटी प्रमुख और विशेष डीजीपी (सीआईडी) मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उन्होंने आज दोनों निजी सुरक्षा अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा 'दोनों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टीम गिरफ्तार व्यक्तियों को पेशी के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में ले आई है।'
पहले भी हो चुकी गिरफ्तारियां
अब तक इस मामले में पुलिस ने कार्यक्रम आयोजक श्यामकानु महंत, जुबीन गर्ग के प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा, बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी, सह-गायक अमृतप्रभा महंत, जुबीन के चचेरे भाई और निलंबित एपीएस अधिकारी संदीपन गर्ग को गिरफ्तार किया है।
जुबीन की पत्नी ने दिया बयान
अपने पति और दिग्गज गायक जुबीन गर्ग की मौत की चल रही जांच पर गरिमा सैकिया ने कहा 'मैं अभी भी विश्वास बनाए हुए हूं, इस मामले में 5 से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन उन्होंने अभी तक सच नहीं बोला है। मैं बहुत धैर्य से इंतजार कर रही हूं। लोग जांच टीम और न्यायिक प्रणाली के साथ सहयोग कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि सच्चाई जल्द ही सामने आएगी। जुबीन की मौत को 21 दिन बीत चुके हैं। जो लोग चश्मदीद गवाह थे उन्हें सामने आना चाहिए। हमने अपना पति खोया है। इस मामले में चीजों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।'
19 सितंबर को हुआ जुबीना का निधन
आपको बता दें कि 20 सितंबर को नॉर्थ इंडिया फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए जुबीन गर्ग सिंगापुर पहुंचे थे। इससे पहले 19 सितंबर को स्कूबा डाइविंग के दौरान उनका अचानक निधन हो गया।
हाल ही में जुबीन गर्ग के बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि गायक को सिंगापुर में जहर दिया गया था, जिससे उनकी मौत हो गई।
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
दिल्ली-हरियाणा यात्रियों को राहत, सोनीपत से कश्मीरी गेट तक दौड़ेंगी ई-बसें
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
NEET मुद्दे पर सियासत तेज, प्रियंका चतुर्वेदी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा
वृद्धावस्था पेंशन मिलने से खत्म नहीं होगी मां की निर्भरता, बेटे की जिम्मेदारी पर बड़ा फैसला