लखनऊवासियों के लिए खुशखबरी: LDA ने अटल नगर और सरदार वल्लभ भाई पटेल आवास योजना की शुरुआत की
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना घर बनाने का सपना देखने वालों के लिए खूशखबरी है। एलडीए ने अपनी बहुप्रतीक्षित अटल नगर और सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजनाएं लॉन्च कर दी हैं। दोनों योजनाओं में ईडब्ल्यूएस के साथ ही 1 व 2 बीएचके के कुल 2,568 फ्लैट्स होंगे। इनकी कीमत 9.82 लाख से शुरू होगी। ऑनलाइन पंजीकरण 4 अक्टूबर से 3 नवंबर तक किया जा सकेगा। वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि पंजीकरण सिर्फ एलडीए की वेबसाइट के माध्यम से ही होगा। इसके लिए अनुमानित मूल्य की 5 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। आरक्षित वर्ग को 2.5 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। आवंटन लॉटरी के माध्यम से होगा।
मुख्तार के कब्जे से छुड़वाई गई थी जमीन
डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे से खाली करवाई गई 2,314 वर्गमीटर जमीन पर एलडीए ने सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना लॉन्च की है। वहीं, देवपुर पारा में लॉन्च अटल नगर आवासीय योजना अल्प एवं मध्यम आय वर्ग के लोगों के आशियाने का सपना साकार करेगी। योजना में 12 से लेकर 19 मंजिल के 15 टावरों में कुल 2,496 फ्लैट्स होंगे।
अटल बिहारी वाजपेयी योजना पारा
- 1 बीएचके: 9.50 लाख के 1832 फ्लैट्स (24.25 वर्ग मीटर)
- 2 बीएचके: 17.16 लाख के 208 फ्लैट्स (लिग श्रेणी -37.62 वर्ग मीटर)
- 2 बीएचके: 20.39 लाख के 456 फ्लैट्स (मिनी एमएमआईजी श्रेणी-44.69 वर्ग मीटर)
- 12 से 19 मंजिल के कुल 15 टावर
सरदार पटेल योजना डालीबाग
- 10.50 लाख कीमत के 72 फ्लैट्स (35 वर्ग मीटर)
- 2 टावरः जी प्लस थी
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात