केएल राहुल का जादू बरकरार, 11 साल में 11वां शतक लगाकर किया धमाल
नई दिल्ली: केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ दिया है. राहुल ने अपना शतक 190 गेंदों पर 12 चौके के साथ पूरा किया. वेस्टइंडीज के खिलाफ केएल राहुल के जमाए शतक की कई सारी खास बातें रही. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को बढ़त दिलाने में तो इस शतक की महत्वपूर्ण भूमिका रही ही, उसके अलावा केएल राहुल के खाते में भी इसकी बदौत कई साई उपलब्धियां दर्ज हो गईं.
11 साल में 11 बार ठोका टेस्ट शतक
केएल राहुल ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत साल 2014 में की थी. तब से लेकर अब तक यानी 11 सालों में उनके बल्ले से टेस्ट में 11 बार शतक निकला है. टेस्ट करियर में वेस्टइंडीज के खिलाफ निकला ये उनका दूसरा टेस्ट शतक है. इससे पहले पहला शतक उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ किंग्सटन में 9 साल पहले यानी साल 2016 में लगाया था.
भारत में 9 साल बाद किया ऐसा
भारतीय जमीन पर भी ऐसा 9 साल बाद ही हुआ है, जब केएल राहुल ने शतक लगाया है. उन्होंने घर में खेले टेस्ट में आखिरी शतक साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले चेन्नई में लगाया था. भारतीय ओपनर ने तब 199 रन बनाए थे, जो कि उनके टेस्ट करियर में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.
साल 2025 का दूसरा शतक जड़ा
वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में केएल राहुल ओपनिंग करने उतरे थे. बतौर ओपनर इस साल जमाया ये उनका दूसरा टेस्ट शतक है. इससे पहले उन्होंने अपना पहला शतक इंग्लैंड दौरे पर जमाया था. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली शतकीय पारी के दौरान केएल राहुल ने शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए भारतीय स्कोर बोर्ड में 98 रन जोड़े. इसी दौरान उन्होंने वो इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले ओपनर भी बन गए.
अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में भारत की नजर बड़े स्कोर पर है ताकि वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी जीत की स्क्रिप्ट लिखी जा सके. टीम इंडिया के इस मकसद को कामयाब बनाने में केएल रा्हुल की इनिंग टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
PM मोदी को पत्र लिखने के बाद बोले अन्ना हजारे, 'सिर्फ इस्तीफे से समाधान नहीं'
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
15 हजार क्लर्कों के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार ने बेसिक पे बढ़ाने का आदेश जारी
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो