महंगाई पर आरबीआई का अपडेट – लोगों की चिंता घटी, आने वाले महीनों में सकरात्मक संकेत
व्यापार: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ताजा सर्वे में देशवासियों को महंगाई और कीमतों में दबाव पहले के मुकाबले कम लग रहा है। सितंबर 2025 के इन्फ्लेशन सर्वे में लोगों ने खाद्य वस्तुओं से लेकर सेवाओं तक, लगभग सभी क्षेत्रों में कीमतों के दबाव में कमी बताई है। हालांकि वर्तमान में महंगाई की धारणा में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर देखी गई है, लेकिन आने वाले महीनों में महंगाई की उम्मीदें भी घटी हैं, जिससे आमजन को राहत की उम्मीद जगी है।
क्या कहा गया सर्वे में?
आरबीआई के ताजा सर्वे में सामने आया है कि देश के आम लोग अब खाद्य पदार्थ, गैर-खाद्य वस्तुएं, मकान और सेवाओं की लागत में पहले के मुकाबले महंगाई का असर कुछ कम महसूस कर रहे हैं। हालांकि वर्तमान महंगाई की धारणा थोड़ी बढ़ी है और यह 7.4% हो गई है, जो पिछले सर्वे की तुलना में 0.2% अधिक है। साथ ही सर्वे में ये भी बताया गया कि अगले तीन महीनों के लिए लोगों की महंगाई की उम्मीदें 8.3% से घटकर 8.1% पर आ गई हैं। वहीं, एक साल आगे की उम्मीदें भी घटकर 8.7% रह गईं, जो पहले 9.0% थीं।
क्या कहते हैं आंकड़ें?
बता दें कि सर्वे में बताया गया कि आने वाले तीन महीनों में 77.8% लोगों ने कीमतें बढ़ने की बात कही, जबकि पिछली बार यह आंकड़ा 79.5% था। एक साल के नजरिए से 86.8% लोगों को कीमतें बढ़ने की आशंका है, जो पहले 88.1% थी। ऐसे में सिर्फ 7.0 प्रतिशत जो कि 25 साल से कम उम्र के लोगों ने सबसे कम महंगाई महसूस की। वहीं 60 साल से ऊपर के लोगों ने इसे 7.9% बताया। इसके अलावा कोलकाता में सबसे ज्यादा महंगाई महसूस की गई, 10.5%, इसके बाद मुंबई (8.5%) और दिल्ली (8.0%) रहे।
मामले में आरबीआई का स्पष्टीकरण
गौरतलब है कि सर्वे को लेकर आरबीआई ने साफ किया कि यह सर्वे सिर्फ लोगों की राय दिखाता है। साथ ही यह केंद्रीय बैंक की खुद की महंगाई की धारणा नहीं है। यह सर्वे सिर्फ इस दिशा में संकेत देता है कि आम जनता को महंगाई कैसे महसूस हो रही है।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान
'शिकायतें बढ़ती जा रही हैं, समाधान नहीं'... प्रताप ग्रेवाल ने CM से मांगा जवाब
यमराज के वेश में रेलवे का संदेश, मुंबई में यात्रियों को दी ट्रैक पार न करने की सीख
JPSC अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस-BJP आमने-सामने, रांची में प्रदर्शन के दौरान हंगामा