झारखंड में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रांची: झारखंड में मॉनसून का दौर खत्म ही नहीं हो रहा है. एक बार फिर रांची मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया था, जिसका असर विजयदशमी के दौरान भी देखने को मिला. इस दौरान कई स्थानों पर रावण दहन को लेकर लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा. यहां रुक-रुक बारिश हो रही है. रांची में तो लोग बारिश में ही डांस करते हुए माता रानी का विसर्जन करने के लिए निकले.
इन जिलोॆ के लोग आज रहें सतर्क
रांची मौसम विभाग ने झारखंड में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया था कि 3 अक्टूबर तक कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. जहां रांची मौसम विभाग ने पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, पलामू के साथ ही कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
5 अक्टूबर तक राहत नहीं
रांची मौसम विभाग के अनुसार 5 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बना हुआ है. जिस कारण अभी फिलहाल लगातार आपको बारिश देखने को मिलेगी. इस दौरान रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. लगभग राज्य के हर एक जिले इससे प्रभावित रहेंगे. इस दौरान बारिश से भी अधिक वज्रपात से लोगों को सावधान रहना होगा.
बारिश से हालत खराब
रामगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश में वेस्ट बोकारो के दूनी गांव स्थित बोकारो नदी पर बना छिलका पुल के ऊपर से पानी बह रहा है. बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. कई जगह तो रात से ही बारिश का कहर जारी है. कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल रही हैं.
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान
यमराज के वेश में रेलवे का संदेश, मुंबई में यात्रियों को दी ट्रैक पार न करने की सीख
'जन नायकन' की स्टारकास्ट की फीस आई सामने, विजय सबसे आगे, बाकी सितारों को क्या मिला?
खूंखार सियार का आतंक! घर में घुसकर सात लोगों को काटा, मची अफरा-तफरी
दिल्ली प्रदर्शन को लेकर राज ठाकरे ने BJP पर साधा निशाना, पुराने दौर की दिलाई याद
सोनम रघुवंशी की मुश्किलें बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत
Infosys के Q1 रिजल्ट से पहले दबाव में शेयर, जानें कैसी रह सकती है परफॉर्मेंस
रिकॉर्ड से बस 16 रन दूर अभिषेक शर्मा, कोहली-केएल राहुल वाले एलीट क्लब में एंट्री तय?
मुख्यमंत्री का बड़ा दौरा आज, 340 करोड़ के विकास कार्यों की रखेंगे आधारशिला
इस्तीफे की मांग पर विपक्ष अडिग, सरकार ने दी चर्चा की चुनौती