कुलदीप की वापसी ने बढ़ाया रोमांच, वेस्टइंडीज के खिलाफ ये रही टीम इंडिया की 11
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद में पहला टेस्ट खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच का टॉस हो चुका है, जिसके बाद दोनों टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. भारत ने इस मैच में 3 स्पिनर के साथ उतरने का फैसला किया है. बड़ी बात ये है कुलदीप यादव की टेस्ट टीम में वापसी हुई है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भारत अपने घरेलू सीजन की शुरुआत कर रहा है. ये इस साल भारतीय टीम का घर में पहला टेस्ट है.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टॉस की बात करें तो उसे कैरेबियाई कप्तान रोस्टन चेज ने जीता है. चेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. मतलब भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी.
कुलदीप यादव ने 11 महीने पहले खेला था आखिरी टेस्ट
भारतीय टीम में कुलदीप यादव के अलावा 2 और स्पिनर रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर हैं. कुलदीप यादव की 347 दिन के बाद भारत की टेस्ट टीम में वापसी हो रही है. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 11 महीने पहले पिछले साल 16 से 20 अक्टूबर तक न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेला था. उसके बाद अब कुलदीप यादव टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने हैं.
3 स्पिनर के अलावा टीम में 2 पेसर
3 स्पिनर के अलावा भारतीय प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के तौर पर 2 स्पेशलिस्ट पेसर हैं. उनके अलावा नीतीश रेड्डी के तौर पर एक पेस ऑलराउंडर भी हैं. ओपनिंग का जिम्मा इंग्लैंड की तरह यहां भी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के कंधे पर होगा.
वेस्टइंडीज की टीम की बात करें तो उसने 3 पेसर खिलाए हैं, जब 2 स्पेशलिस्ट स्पिनर को टीम में रखा है. टीम की कमान रोस्टन चेज के हाथों में है.
ऐसी है भारत-वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरैल, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव
वेस्टइंडीज: तेजनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक अथानाजे, ब्रेंडन किंग, शे होप , रोस्टन चेज (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वॉरिकन, खैरी पियरे, जोहान लेन, जायडन सील्स
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
विश्व कप की तैयारियों के बीच अफगानिस्तान ने बदला कप्तान, शाहिदी ने छोड़ी जिम्मेदारी
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
NEET मुद्दे पर सरकार का बड़ा ऐलान, संसद में चर्चा के लिए तैयार; पीएम का सख्त संदेश
'धुरंधर 3' का जिक्र कर गुरफतेह ने छात्र आंदोलन पर कही बड़ी बात, कई सितारों ने भी दिया साथ
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR