डॉ दायर नूरानी को यूनानी पेथी में उत्कृष्ट कार्य करने पर विशिष्ट पुरुस्कार से सम्मानित किया गया
दिनांक 28,09,2025 को हकीम अब्दुल हमीद साहब की जयंती समारोह में डा दयार नूरानी मसूदी को मिला विशिष्ट पुरस्कार आरको पैलेस होटल जयपुर में हमदर्द के संस्थापक हकीम अब्दुल हमीद साहब की जयन्ती पर आल इंडिया तिब्बी कांफ्रेंस की तरफ़ से एक दिवसीय कार्यशाला व समारोह का आयोजन किया गया जिसमे राजस्थान राज्य के यूनानी चिकित्सकों व गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में शैख़ मसूदी महासभा के अध्यक्ष तथा राजस्थान यूनानी चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा दयार नूरानी मसूदी को शेखावाटी क्षेत्र में यूनानी पेथी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त डा मकबूल अहमद को सर्वश्रेष्ठ यूनानी प्रैक्टिशनर का पुरस्कार ,डा फ़रहत चौधरी को हकीम अब्दुल हकीम पुरस्कार,डा निसार अहमद को ऐकडेमिक पुरस्कार,डा अय्यूब को टेक्निकल विंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यकर्म की अध्यक्षता यूनानी विभाग के उपनिदेशक डा शोकत अली ने की व मुख्य अतिथि जे एल एन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा आज़म बेग व मुख्यमंत्री के OSD डा गोविंद पारीक रहे। कार्यक्रम का संचालन डा आफताब नकवी ने किया सेमिनार में डा अकमल ने मस्कुलर डिसीज़ पर व डा सरफ़राज़ ने स्किन डिसीज़ पर अपने व्याख्यान दिए। कार्यक्रम में यूनानी चिकित्सा विभाग के उपनिदेशक डा मनमोहन खीची, सहायक निदेशक डा हरनाथ सिंह गोरा,नोडल अधिकारी डा मोहम्मद अकरम तथा विभाग के अन्य चिकत्सकों के साथ यूनानी कॉलेज के प्रिंसिपल डा शफ़ीक़ नक़वी,यूनानी कॉलेजों के व्याख्याता, प्रोफ़ेसर,स्टूडेंट्स,प्राइवेट यूनानी प्रैक्टिशनर, फ़ार्मेसी से संबंधित आदि लगभग 200 डाक्टर्स ने शिरकत की सभी डाक्टर्स को प्रमाण पत्र दिए गए।
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?