ओजी की रफ्तार थमी नहीं, जॉली एलएलबी 3 ने किया इतना कलेक्शन
मुंबई: इन दिनों सिनेमाघरों में बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों का जलवा है। एक तरफ जहां 'दे कॉल हिम ओजी' दर्शकों को खींच रही है। वहीं 'जॉली एलएलबी 3' भी लोगों का मनोरंजन कर रह रही है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही हैं। आइए जानते हैं वीकएंड पर इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।
दे कॉल हिम ओजी
साउथ की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ की रिलीज से पहले से ही काफी चर्चा थी। रिलीज होने के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। पहले दिन फिल्म ने 63 करोड़ रुपये से खाता खोला। शनिवार को इसने 18.50 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को फिल्म का कलेक्शन 18.50 करोड़ रुपये रहा। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 140.20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट
‘दे कॉल हिम ओजी’ एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। इसके निर्देशक सुजीत हैं। फिल्म में पवन कल्याण के अलावा इमरान हाशमी, प्रियंका अरुलमोहन, श्रीया रेड्डी, प्रकाश राज, अर्जुन दास ने अभिनय किया है। इस फिल्म से बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने साउथ में डेब्यू किया है। इसमें उन्होंने विलेन का किरदार निभाया है।
जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने वीकएंड पर एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। शनिवार को फिल्म की कमाई 6.5 करोड़ रुपये रही। वहीं रविवार को फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 10 दिनों में फिल्म ने कुल 90.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हुई थी।
जॉली एलएलबी 3 के बारे में
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3', 'जॉली एलएलबी' सीरीज की तीसरी किस्त है। इससे पहले 'जॉली एलएलबी' साल 2013 में रिलीज हुई थी। 'जॉली एलएलबी 2' साल 2017 में रिलीज हुई थी। दर्शकों ने दोनों फिल्मों को पसंद किया था। 'जॉली एलएलबी 3' में अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव, अनु कपूर और बोमन ईरानी ने अभिनय किया है।
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!
IPL में आज बुमराह vs सूर्यवंशी, सीजन की सबसे बड़ी टक्कर
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर 87 बंदियों को समयपूर्व रिहाई