हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, लगे आई लव महादेव और आई लव यूपी पुलिस के नारे
हाथरस। प्रदेश में आई लव मोहम्मद को लेकर पैदा हुए विवाद का असर जनपद में भी दिखाई दिया। इसी के विरोध में शनिवार को राष्ट्र स्वाभिमान दल और अन्य हिंदूवादी संगठनों ने बागला कॉलेज के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।राष्ट्र स्वाभिमान दल के संस्थापक दीपक शर्मा और डॉ. विकास शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी भारी संख्या में मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में आई लव महादेव, आई लव यूपी पुलिस और आई लव योगी लिखे बैनर थामे और सड़कों पर जोरदार नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि धर्म के नाम पर उपद्रव करने वाले लोग यदि सड़कों पर आए तो महादेव के भक्त भी चुप नहीं बैठेंगे। इसके चलते कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया।प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रति समर्थन व्यक्त किया और कहा कि यह केवल प्रदर्शन नहीं, बल्कि संदेश है कि देश वीर शिवाजी और महाराणा प्रताप की धरती है और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
48 घंटे में बदला छात्र आंदोलन का पूरा घटनाक्रम, CJP प्रदर्शन बना सियासी मुद्दा
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव