श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: योगी सरकार ने ₹2000 में अयोध्या दर्शन पैकेज लॉन्च किया, राम जन्मभूमि से लेकर हनुमान गढ़ी तक घुमाएगी बस
अयोध्या: विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर) के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने नई पहल की है। पर्यटन निगम लखनऊ से अयोध्या और नैमिषारण्य जैसे पवित्र तीर्थस्थलों के लिए गाइडेड टूर की शुरुआत कर रहा है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और रियायती दरों पर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है। खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखते हुए इन पैकेजों की कीमत कम रखी गई है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यूपीएसटीडीसी 27 सितंबर से यह सेवा शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि यात्रियों को न केवल आरामदायक यात्रा मिले, बल्कि वे धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व से जुड़े रोचक प्रसंगों को भी करीब करीब से जान सकें। वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष छूट हमारी संवेदनशील पर्यटन नीति का हिस्सा है।
लखनऊ से अयोध्या टूर
यह यात्रा शनिवार और रविवार को सुबह 8:00 बजे लखनऊ से शुरू होगी और दिनभर के भ्रमण के बाद रात लगभग 8:30 बजे वापस लखनऊ लौटेगी। पैकेज की दर प्रति व्यक्ति 2,000 रुपये रखी गई है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह मात्र 1,000 रुपये होगी। इस पैकेज में श्रद्धालुओं को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी, राम की पैड़ी समेत अयोध्या के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिलेगा। इस यात्रा की खासियत यह होगी कि श्रद्धालुओं को गाइड धार्मिक स्थलों से जुड़े पौराणिक आख्यान और ऐतिहासिक किस्से भी सुनाएंगे। पैकेज में लंच, यात्रा के दौरान रीफ्रेशमेंट और प्रत्येक यात्री के लिए स्मृति-चिह्न भी शामिल रहेगा।
नैमिषारण्य यात्रा पैकेज
लखनऊ से नैमिषारण्य धार्मिक यात्रा हर शुक्रवार, रविवार और सोमवार को सुबह 8:00 बजे शुरू होगी। तीर्थाटन के बाद शाम 7:30 बजे यात्रियों को वापस लखनऊ लाया जाएगा। इस पैकेज का शुल्क प्रति यात्री 1,700 रूपये रखा गया है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह केवल 1,000 रुपये होगा। श्रद्धालुओ को चक्रतीर्थ, व्यास गद्दी, ललिता देवी मंदिर सहित नैमिषारण्य के प्रमुख धार्मिक स्थलो के दर्शन का अवसर मिलेगा।
अयोध्या-नैमिषारण्य की बुकिंग प्रक्रिया
यूपीएसटीडीसी ने यात्रियों के लिए पैकेज बुकिंग प्रक्रिया काफी सरल बनाई है। इच्छुक यात्री इन टूर पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग व्ब्ल्यू. upstdc.co.in पर कर सकते है। इसके अलावा फोन के माध्यम से भी सीधी बुकिग की सुविधा उपलब्ध है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इन गाइडेड टूर का उद्देश्य केवल यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा कराना नहीं है, बल्कि उन्हें गहन और सार्थक आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करना भी है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान गाइड द्वारा दी जाने वाली ऐतिहासिक और सास्कृतिक जानकारी यात्रियों को श्रद्धा और सस्कृति दोनों से समृद्ध करेगी।
वंदना कॉन्वेंट स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 30 से ज्यादा बच्चे और शिक्षक घायल
Ravichandran Ashwin का बड़ा खुलासा, चेन्नई में ऐसा क्या हुआ कि छोड़ना पड़ा IPL?
Madhya Pradesh में बसों में पैनिक बटन और VLTD अनिवार्य, नहीं लगाने पर परमिट रद्द
Ladli Behna Yojana की 35वीं किस्त, लाडली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये
भोपाल के बड़ा तालाब पर बुलडोजर एक्शन: अवैध निर्माण हटाने का महा अभियान शुरू
पीएम मोदी ने असम रैली में कसा तंज, कहा- ‘शाही परिवार के नामदार हार का शतक लगाएंगे’
Ambati Rayudu ने CSK की डेथ बॉलिंग पर उठाए सवाल, कहा- ऐसा खेल स्वीकार नहीं
Madhya Pradesh में राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, BJP तीसरा उम्मीदवार उतार सकती है