मध्यप्रदेश में बंद पड़ी कोयला खदान में चोरी की कोशिश, दम घुटने से दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
छिंदवाड़ाः जिले के जुन्नारदेव क्षेत्र की मोयारी बंद खदान में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात दुखद घटना हो गई। कोयला चोरी करने गए तीन युवक खदान में फंस गए। खदान के भीतर अचानक पत्थर खिसकने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीसरा युवक गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है। दरअसल, मोयारी बंद खदान में तीन युवक कोयला चोरी करने के लिए गए हुए थे। चोरी के दौरान अचानक पत्थर खिसकने से हादसा हो गया। हादसे में हातिम खान (22), मुकेश यादव (20) और मोहम्मद उबेश (19) शामिल हैं। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मुकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। नाजुक हालत में उसका इलाज जारी है।
रातभर चला रेस्क्यू
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। अंधेरा होने और कोयला खदान की गहराई के कारण रेस्क्यू दल को कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी। पूरी रात चले ऑपरेशन के बाद शवों को बाहर निकाला गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर जुन्नारदेव एसडीएम, परासिया एसडीएम, जुन्नारदेव एसडीओपी, परासिया एसडीओपी, थाना प्रभारी राकेश बघेल, उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे और अंबाडा चौकी प्रभारी संजय सोनवाने सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर
पूरी रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस ने घायल और मृतकों को खदान से बाहर निकाल लिया गया। घायल का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने के बाद गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दोनों मृतकों का जुन्नारदेव में मर्चुरी में पोस्टमार्टम कराया गया।
बंद खदानों पर सुरक्षा सख्त
घटना के बाद प्रशासन ने बंद खदानों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि मोयारी खदान लंबे समय से बंद है, लेकिन स्थानीय स्तर पर चोरी-छिपे कोयला निकालने की कोशिशें होती रहती हैं। इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए अब निगरानी बढ़ाई जाएगी।
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग