बिजली के खंभे पर चढ़ाकर कराया काम, करंट से मौत; कंपनी ने जिम्मेदारी से किया इनकार
शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना अंतर्गत ग्राम निवोदा में 11 केवी की लाइन पर फाल्ट सही करने पोल पर चढ़े एक प्रौढ़ व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद व्यक्ति का शव काफी देर तक पोल पर ही लटका रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लाइन बंद करवाकर जैसे-तैसे नीचे उतरवाया और उसे पीएम के लिए भेजा। इस मामले में परिजनों का आरोप है कि कई साल से क्षेत्र के लाइनमैन उससे यह काम करवा रहे थे और चालू लाइन में ही प्रौढ व्यक्ति को बिजली के खंभे पर चढ़ा दिया, जिससे उसकी करंट लगने से मौत हो गई। इधर बिजली कंपनी ने इस पूरे मामले में मृतक को पहचानने से ही इंकार कर दिया। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लाइन का फाल्ट सही करने चला, हो गई मौत
बताया जाता है कि ग्राम बेहटा निवासी रमना शर्मा (55) पिछले कई साल से बिजली कंपनी के कर्मचारियों के साथ बिजली के खंभों पर फॉल्ट सही करने का काम करता था। इस दौरान एक बिजली कर्मचारी रमना को फॉल्ट सही करने के लिए निवोदा रोड पर ले गया था। रमना को खंभे के ऊपर चढ़ाया गया और उसने जैसे ही काम शुरू किया तो उसे करंट लग गया और वह खंभे के ऊपर ही लटका रह गया।
खंभे से चिपकते ही छोड़कर भागे कर्मचारी
बताया जा रहा है कि घटना के बाद बिजली कंपनी का जो कर्मचारी था, वह मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद कोलारस टीआई रवि चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लाइन को बंद करवाकर जैसे-तैसे शव को नीचे उतरवाया। मृतक के परिजन ने मामले में संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बिजली कंपनी ने पहचानने से किया इनकार
टीआई रवि चौहान का कहना है कि परिजन ने बताया कि कई दिन से वह बिजली कंपनी के लोगों के साथ मिलकर काम कर रहा था। अभी मर्ग कायम कर लिया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर बिजली कंपनी के प्रबंधक अशोक मंगल ने बताया कि उक्त युवक अपने ही मन से यह काम करता था। हमारा या हमारे किसी कर्मचारी का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव