‘यूएसए वर्सेज राज’ का हुआ धमाकेदार अनावरण, अनुपम खेर ने खोला लीड एक्टर का राज
मुंबई: पद्मश्री डॉ. राज बोथरा की किताब 'यूएसए वर्सेज राज' का मंगलवार को मुंबई में अभिनेता अनुपम खेर और तुषार कपूर ने अनावरण किया। किताब के विमोचन के साथ ही इस पर फिल्म बनाने की घोषणा भी की गई। हाल ही में 2025 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में अपने अनावरण के दौरान इस किताब ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ किया था।
फिल्म में ये कलाकार निभाएगा डॉ. बाेथरा का किरदार
एएनआई के अनुसार मेकर्स ने बताया कि फिल्म में अभिनेता कबीर बेदी डॉ. राज बोथरा का रोल निभाएंगे। किताब में डॉ. बोथरा की कहानी है। एफबीआई ने डॉ. बोथरा को उन आरोपों में गिरफ्तार किया था जो बाद में झूठे साबित हुए। बेकसूर होने के बावजूद 1301 दिन तक वह जेल में रहे। लेकिन बाद में अमेरिकी नागरिकों की एक जूरी ने जून 2022 में सर्वसम्मति से उन्हें बरी कर दिया।
अनुपम खेर ने डॉ. बाेथारा को सराहा
अनुपम खेर ने डॉ. बोथारा की किताब को सराहा और एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘मैं डॉ. बोथरा के साहस की सराहना करता हूं। उन्होंने अपने साथ हुए गलत व्यवहार पर एक किताब लिखी है और अब इस पर एक फिल्म भी बन रही है। मैं बोथरा जी को शुभकामनाएं देता हूं।’
फिल्म से जुड़े ये कलाकार भी
डॉ. बोथरा के जीवन पर बन रही फिल्म में एमिली शाह भी हैं, वह डॉ. बोथरा की बेटी सोनिया बोथरा का किरदार निभाएंगी। कलाकारों में अंकुर भाटिया भी शामिल हैं, जिन्हें वेब सीरीज 'आर्या' में देखा गया। इस फिल्म का निर्देशन रवि के. चंद्रन करेंगे। डॉ. बोथरा पर बन रही फिल्म से इंडियन साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी भी जुड़े हैं। फिल्म की शूटिंग भारत और यूके में की जाएगी।
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"
तालाब में नहाने गई चार सहेलियां डूबीं, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो की दर्दनाक मौत
प्रशासनिक लापरवाही की इंतहा: सरकारी कागजों में मार दिए गए 17 जिंदा वोटर, कलेक्टर सख्त
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
भाई की शादी में शामिल होगा दुष्कर्म का दोषी, पुलिस की चूक के बावजूद मिली सशर्त पेरोल
ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा
INS ध्रुव की समंदर में एंट्री: पाकिस्तान की हर मिसाइल टेस्टिंग पर होगी भारत की पैनी नजर
सूरत मेट्रो का काउंटडाउन: ड्रीम सिटी से अल्थान के बीच पटरियों पर दौड़ी ट्रेन, ट्रायल रन शुरू।
आधी रात को जारी हुई 17 IAS अफसरों की सूची; 5 DDC को मिला प्रमोशन, अब संभालेंगे जिलों की बागडोर।
नक्सलवाद के 'अंतिम कमांडर' पर सुरक्षाबलों का अंतिम प्रहार, रसद और हथियार की सप्लाई ठप।