उज्जैन में धर्मांतरण विवाद: सस्पेंड डिप्टी कलेक्टर की पत्नी पर महिला ने लगाया ‘इस्लाम कबूल करो’ का दबाव बनाने का आरोप
इंदौर: खजराना थाना क्षेत्र में जबरन धर्म परिवर्तन का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हिन्दू महिला ने तीन लोगों पर बहला-फुसलाकर और डराकर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी बाबा शाहिद शेख, साहिल पठान, और तबस्सुम बानो ने मिलकर षड्यंत्रपूर्वक उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, धमकाया और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया। आरोपी तबस्सुम बानो उज्जैन के सस्पेंड डिप्टी कलेक्टर मोहम्मद सिराज की पत्नी हैं।
इस्लाम अपनाने को कहा
महिला के मुताबिक, शादी के कुछ साल बाद पति ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद वह अपने बच्चों के साथ जीवन-यापन के लिए इंदौर में काम करने लगी। यहीं उसकी पहचान तबस्सुम बानो से हुई, जिसने उसे अपने परिचित बाबा शाहिद शेख से मिलवाया। बाबा ने उसे विभिन्न परेशानियों से छुटकारा दिलाने का झांसा देकर पहले ताबीज़ पानी में घोलकर पीने और बाद में राख पीने के लिए मजबूर किया। महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने हिंदू धर्म की पूजा-पाठ का जिक्र किया, तो बाबा शाहिद शेख भड़क गया और कहने लगा कि जब तक वह अपना पूजा-पाठ का तरीका नहीं बदलेगी और इस्लाम नहीं अपनाएगी, तब तक किसी दवा या ताबीज़ का असर नहीं होगा।
डेप्युटी कलेक्टर की पत्नी है तबस्सुम
महिला ने आरोप लगाया कि तबस्सुम बानो, जो खुद सस्पेंड डिप्टी कलेक्टर मोहम्मद सिराज की पत्नी है, बार-बार उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाती रही। इतना ही नहीं, आरोपियों ने यह तक कहा कि अगर वह इस्लाम धर्म कबूल कर लेती है, तो उसकी बेटी की शादी मुस्लिम युवक से करवा देंगे। जब उसने इनकार किया, तो उसे और उसके बच्चों को बदनाम करने व जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने कहा कि लगातार दबाव, धमकी और मानसिक प्रताड़ना के कारण वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 351(3), 61 बीएनएस और 3/5 मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राहुल गांधी का बड़ा दावा: विपक्ष ने संसद में संविधान पर होने वाले हमले को विफल किया।
अवैध चांदी रिफाइनरी का भंडाफोड़: छापेमारी में भारी मात्रा में केमिकल और मशीनरी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।
हॉर्मुज पर फिर संकट: ईरान ने लगाया सैन्य कंट्रोल
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"
तालाब में नहाने गई चार सहेलियां डूबीं, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो की दर्दनाक मौत
प्रशासनिक लापरवाही की इंतहा: सरकारी कागजों में मार दिए गए 17 जिंदा वोटर, कलेक्टर सख्त
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
भाई की शादी में शामिल होगा दुष्कर्म का दोषी, पुलिस की चूक के बावजूद मिली सशर्त पेरोल
ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा