जीनत शबरीन बनी मुंबई यूथ कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष, जानें उनकी कहानी और 10,076 वोटों की ऐतिहासिक जीत
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में यूथ कांग्रेस को पहली बार महिला अध्यक्ष मिल गई है। जीनत शबरीन ने संगठन के हाल ही में संपन्न आंतरिक चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 10,076 वोट हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया और अपने आठ अन्य प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि कांग्रेस की युवा इकाई में पदाधिकारियों के चुनाव 16 मई से 17 जून के बीच आयोजित किए गए थे। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नौ उम्मीदवार मैदान में थे। रविवार को नतीजे घोषित किए गए, जिसमें ज़ीनत शबरिन ने बाजी मारी। सोमवार को पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उनकी जीत की पुष्टि की गई।
कौन है जीनत शबरीन
जीनत शबरीन की खासियत यह है कि वे राजनीतिक परिवार से नहीं आतीं। अपनी जीत के बाद उन्होंने कहा कि मुंबई यूथ कांग्रेस को वे मुंबई के युवाओं की आवाज बनाने की दिशा में काम करेंगी। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस ने मुझे, जो कि गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि से हूं, इतना बड़ा मंच दिया है। इसके लिए मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, मुंबई कांग्रेस , महाराष्ट्र कांग्रेस और मुंबई यूथ कांग्रेस परिवार की आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। शबरीन ने आगे कहा कि संगठन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और आईवाईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने के लिए वे निरंतर प्रयास करेंगी।
युवाओं के मुद्दों पर फोकस
शबरीन ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता मुंबई के युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाना होगी। रोजगार, शिक्षा और शहर में युवाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को लेकर वे सक्रिय भूमिका निभाने का इरादा रखती हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज़ को सशक्त बनाना ही उनका मकसद है। जीनत शबरीन की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज