62 साल की महिला पर खेत में हमला, मधुमक्खियों ने किया डंक मारना जारी, डॉक्टरों की मेहनत से 200 डंक निकाले गए और जान बची
नवसारी: गुजरात के नवसारी जिले के वांसदा तालुका में मधुमक्खियों के झुंड ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। 62 वर्षीय महिला अपने खेत में काम कर रही थी।अचानक मधुमक्खियों का झुंड टूट पड़ा और उसे चारों ओर से घेर लिया। इससे वो बुरी तरह से घायल हो गए। उसने जोर-जोर से शोर मचाया और किसी तरह करीब 200 मीटर दूर भागकर नजदीकी खेत तक पहुंचीं। वहां मौजूद मजदूरों ने उसकी मदद की। मजदूरों ने पहले तो उनके शरीर से मधुमक्खियों को हटाया और फिर उन्हें कपड़े से ढक दिया ताकि और डंक न लग सके।
डॉक्टरों ने शरीर से निकाल 200 डंक
इसके बाद गांव के सरपंच और ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें पास के प्रतापगढ़ गांव के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया और शांताबेन के शरीर से लगभग 200 डंक निकाले। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि शांताबेन की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन वह अभी भी उपचाराधीन हैं। हमने उनके पूरे शरीर से डंक निकाल दिए हैं। उनके शरीर के हर हिस्से, यहां तक कि सिर पर भी, मधुमक्खियों ने हमला किया था। वहीं इस इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों के आसपास अक्सर मधुमक्खियों के छत्ते बने रहते हैं और इस वजह से किसानों को काम करने में परेशानी होती है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई गई है कि आसपास बने छत्तों को हटाने की कार्रवाई की जाए।
कब और कैसे किया हमला
जानकारी के अनुसार, ये घटना रूपवेल गांव की है। पटेल स्ट्रीट निवासी शांताबेन वेन्जी कुंभी अपने खेत में झाड़ियां काटने का काम कर रही थीं। तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा। देखते ही देखते शांताबेन पूरी तरह मधुमक्खियों से घिर गईं और वे बुरी तरह घायल हो गईं। पास में मौजूद मजदूरों की वजह शांताबेन को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उनकी जान बच पाई।
10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री का संबोधन: 'महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष ने की नारी शक्ति की भ्रूणहत्या'
डॉ. मोहन यादव का बंगाल दौरा, खड़गपुर और कमरहाटी में जोरदार रोड शो
राहुल गांधी का बड़ा दावा: विपक्ष ने संसद में संविधान पर होने वाले हमले को विफल किया।
अवैध चांदी रिफाइनरी का भंडाफोड़: छापेमारी में भारी मात्रा में केमिकल और मशीनरी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।
हॉर्मुज पर फिर संकट: ईरान ने लगाया सैन्य कंट्रोल
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"
तालाब में नहाने गई चार सहेलियां डूबीं, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो की दर्दनाक मौत