अमूल और मदर डेयरी ने सस्ते किए दूध और दुग्ध उत्पाद
नई दिल्ली । गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) जो अमूल ब्रांड नाम से उत्पाद बेचता है, ने अपने 700 से अधिक उत्पादों के दाम घटाने का ऐलान किया है। यह फैसला सरकार द्वारा दूध और संबंधित उत्पादों पर जीएसटी दरों में कटौती के बाद लिया गया है। अमूल का कहना है कि वह इसका पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाना चाहती है। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी। इसके तहत 100 ग्राम मक्खन की कीमत 62 रुपए से घटकर 58 रुपए, एक लीटर घी 650 रुपए से घटकर 610 रुपए और 1 किलो चीज ब्लॉक 575 रुपए से घटकर 545 रुपए हो गया है। 200 ग्राम फ्रोजन पनीर अब 95 रुपए में मिलेगा, जो पहले 99 रुपए था। अमूल का मानना है कि कीमतों में कमी से दूध उत्पादों की मांग बढ़ेगी, जिससे किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा। जीसीएमएमएफ के 36 लाख से अधिक किसान सदस्य हैं। उधर, मदर डेयरी ने भी अपने उत्पादों के दाम घटाए हैं। यूएचटी दूध (टेट्रा पैक) की कीमत 77 रुपए से घटकर 75 रुपए कर दी गई है। मक्खन, चीज और घी पर भी क्रमश: 20 रुपए, 35 रुपए और 30 रुपए तक की कटौती की गई है। पनीर 3 रुपए से 6 रुपए प्रति किलो सस्ता हुआ है। आइसक्रीम भी 1 रुपए सस्ती मिलेगी। इसके अलावा, सफल ब्रांड के फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज़ और अचार जैसे प्रसंस्कृत उत्पादों पर भी कीमतें घटाई गई हैं। जीएसटी दरें 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई हैं। ग्राहकों के लिए यह राहत भरी खबर है, जिससे घरेलू बजट पर असर कम होगा और स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों की खपत बढ़ेगी।
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
चुनाव से पहले सियासी घमासान: पीएम मोदी पर बयान को लेकर खरगे को EC का नोटिस
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
ईरान-अमेरिका टकराव: गुजरात के मुंद्रा पोर्ट आ रहे जहाज को IRGC ने समुद्र के बीच रोका
बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट