वादा निभाने के लिए सराहे गए राहुल गांधी, पंजाब के बाढ़ प्रभावित बच्चे को गिफ्ट की साइकिल, अमृतपाल को लगाया गले
पंजाब। लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी तीन दिन पहले बाढ़ प्रभावित पंजाब दौरे पर आए थे। इस दौरान राहुल गांधी अमृतसर के अजनाला और गुरदासपुर भी गए थे। अमृतसर के बाढ़ प्रभावित गांव धोनेवाल में राहुल गांधी ने एक छोटे बच्चे के साथ उसे साइकिल गिफ्ट करने का वादा किया था। अपने इस वादे को राहुल गांधी ने निभाया है। राहुल ने आठ साल के बच्चे अमृतपाल सिंह को साइकिल भेजी है। नई साइकिल देख बच्चा खुशी से झूम उठा। बच्चे और परिवार के लोगों ने राहुल गांधी का धन्यवाद किया है।
राहुल गांधी 15 सितंबर को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने आए थे। इस दौरान जब वह गांव घोनेवाल पहुंचे तो वहां पर एक 8 साल के बच्चे अमृतपाल ने रोते हुए बताया था कि बाढ़ के पानी में उसकी साइकिल भी बह गई है। रोते हुए बच्चे को राहुल गांधी ने गोद में उठाकर उसे गले लगाते हुए चुप करवाया और वादा किया था कि वह उसे नई साइकिल देंगे। अपने वादे को निभाते हुए राहुल गांधी की ओर से बुधवार को अमृतपाल के लिए एक नीले रंग की साइकिल भेजी गई और साथ ही वीडियो कॉल के जरिये अमृतपाल सिंह और उसके परिवार के साथ बात भी की।
साइकिल देखकर अमृतपाल सिंह भी बेहद खुश दिखाई दिया। वहीं अमृतपाल के परिवार वालों की ओर से भी राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया गया। अमृतपाल के माता-पिता का कहना था कि भले ही इस मुश्किल घड़ी में काफी समस्याएं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस तरह से हौसला बढ़ाने पर उन्हें काफी हिम्मत मिल रही है।
बंगाल में प्रचार का आखिरी दिन, TMC का बड़ा दावा—4 मई के बाद नहीं दिखेंगे बाहरी नेता
बेमौसम बारिश से किसानों की कमर टूटी, बेगमगंज मंडी में गेहूं हुआ खराब
सिंगूर में बदले सुर, कभी जीत दिलाने वाला इलाका अब दिखा नाराज
लद्दाख संकट पर बड़ा कदम, 22 मई को गृह मंत्रालय की अहम बैठक
विधान परिषद चुनाव में बड़ा मुकाबला, कई दिग्गजों की सीटें खाली, नजरें नतीजों पर
एमपी विधानसभा में आज विशेष सत्र, कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में
सिक्किम दौरे पर पीएम मोदी, 50वीं वर्षगांठ समारोह में शिरकत; 4000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण
MP में भीषण गर्मी का कहर, रिकॉर्ड तोड़ तापमान, 13 जिलों में हीटवेव चेतावनी