विदेशी कंटेस्टेंट्स का ‘बिग बॉस’ कनेक्शन: जानें शो के बाद कैसी है इनकी लाइफ
मुंबई: पोलिश मूल की अदाकारा नतालिया वीकएंड का वार एपिसोड में ‘बिग बॉस 19’ से बाहर हो गईं। वह काफी दिनों तक इस रियलिटी शो में चर्चा में रहीं। सिर्फ नतालिया ही नहीं इससे पहले भी ‘बिग बॉस’ के अलग-अलग सीजन में कई विदेशी मूल के सेलिब्रिटीज नजर आए। जानिए, अब वह कहां हैं और क्या कर रहे हैं?
क्लोडिया सिएस्ला
क्लोडिया सिएस्ला (Claudia Ciesla) जर्मन एक्ट्रेस, मॉडल रही हैं। वह ‘बिग बॉस 3’ में बतौर प्रतियोगी शामिल हुईं। इसके बाद क्लोडिया ने हिंदी फिल्मों में अभिनय किया। साल 2018 में क्लोडिया ने एक बॉलीवुड फिल्म ‘तेरी भाभी है पागल’ में आइटम डांस किया। वह अब भारत में रहकर एक न्यूट्रिशनिस्ट के तौर पर काम कर रही हैं।
सनी लियोनी
सनी लियोनी(Sunny Leone) ने ‘बिग बॉस 5’ में बतौर प्रतियोगी हिस्सा लिया था। वह एक कनैडियन मूल की एक्ट्रेस, मॉडल रही हैं। ‘बिग बॉस’ के बाद वह बॉलीवुड फिल्म ‘जिस्म 2’ में नजर आईं। इसके बाद भी कई हिंदी और साउथ की फिल्मों का हिस्सा बनीं। इस साल वह हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ में कैमियो रोल करती दिखीं। कई इंडियन रियलिटी शो को वह होस्ट भी कर चुकी हैं।
नताशा स्टेनकोविक
नताशा स्टेनकोविक (Natasa stankovic) एक सर्बियाई मूल की मॉडल, एक्ट्रेस हैं। फिल्म ‘सत्याग्रह(2013)’ से नताशा ने बॉलीवुड में कदम रखा था। साल 2014 में वह बिग बॉस 8 में बतौर प्रतियोगी शामिल हुईं। साल 2019 में भी उन्होंने ‘द बॉडी’ नाम की एक हिंदी फिल्म की। क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ साल 2020 में शादी की और साल 2024 में डिवोर्स हो गया।
अब्दु रोजिक
तजाकिस्तान के मशहूर इंफ्लुएंसर अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) भी ‘बिग बॉस 16’ में नजर आए थे। इस शो के बाद वह ‘लाफ्टर शेफ 2’ जैसे रियलिटी शो का हिस्सा बने। भारत में अब भी उनके फनी और सिंगिंग वाले वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं।
ओरा
साउथ कोरियन सिंगर ओरा (Aoora)ने भी ‘बिग बॉस 17’ में हिस्सा लिया था। ओरा के वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी पाॅपुलर हैं, उनकी भारत में भी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। वह बॉलीवुड गानों के मैशअप वीडियो बनाते हैं, जिन्हें भारतीय दर्शक पसंद करते हैं।
चुनावी मैदान में बीजेपी की ताकत का प्रदर्शन, आज सीएम मोहन यादव-हेमंत खंडेलवाल का रोड शो
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
सस्ते और खतरनाक हथियारों का खतरा, पेट्रोल बम को लेकर पुलिस अलर्ट
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
पुलिस प्रशासन को लेकर जीतू पटवारी का तीखा बयान, 'नई कांग्रेस' वाले बयान पर बढ़ा विवाद
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान