गाजीपुर में पुलिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप, एक की मौत
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के बाद अब भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने का मामला सामने आया है। गाजीपुर में हुई घटना में घायल हुए सियाराम उपाध्याय की मौत हो गई। आरोप है कि थाने में धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाइट बंद करके लाठीचार्ज किया गया। जिसमें एक कार्यकर्ता की मौत हो गई. वहीं पुलिस का कहना है कि लाठीचार्ज से युवक की मौत नहीं हुई है। हालांकि एसपी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है, अगर कोई दोषी है तो उसको सजा दी जाएगी।
बिजली का खंभा लगाने को लेकर हुआ था विवाद
पूरा मामला नोनहरा थाना क्षेत्र के गठिया गांव का है. बताया जा रहा है कि बिजली का खंभा लगाने को लेकर प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच विवाद हुआ था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक पक्ष के 20 से ज्यादा लोग थाने में पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे, इस दौरान अचानक लाइट चली गई। इसके बाद सभी लोग थाना परिसर से चले गए थे। लेकिन बाद में बता चला कि उनमें से एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई।
भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
वहीं भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की मौत के बाद इलाके में काफी तनाव है। गुस्साए लोगों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है और साथ ही दोषी पुलिकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि किसी भी कार्यकर्ता के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. न्याय जरूर मिलेगा।
मामले में जांच की जा रही, दोषियों पर होगी कार्रवाई
वहीं घटना के बाद एसपी का कहना है कि अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की टीम मामले में जांच कर रही है। सभी सबूतों और तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को जमानत, जांच पर उठे सवाल
Rajnath Singh-चीन रक्षा मंत्री की बिश्केक में मुलाकात, रिश्तों में नरमी के संकेत
पूर्वोत्तर में खेलों को बढ़ावा, दो राज्यों में खुलीं नई क्रिकेट अकादमियां
बंगाल-तमिलनाडु में BJP की अग्निपरीक्षा, नए प्लान से जड़ें मजबूत करने की तैयारी
5 दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ धाम