भावना रमन्ना के बाद अब देवी ने बिना शादी बनाए मां बनने का फैसला किया
मुंबई: भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय सिंगर 'सुरों की मल्लिका' देवी मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। बता दें कि देवी ने विवाह नहीं किया और वे सिंगल मदर हैं। उन्होंने आईवीएफ की मदद से मातृत्व सुख प्राप्त किया है। देवी ने ऋषिकेश एम्स में बेटो को जन्म दिया है। एम्स के डॉक्टर्स के मुताबिक गायिका देवी ने जर्मनी की स्पर्म बैंक से स्पर्म डोनेशन के जरिए आईवीएफ तकनीक से गर्भधारण किया।
आईवीएफ तकनीक का लिया सहारा
सिंगर देवी ने जर्मनी में आईवीएफ तकनीक से गर्भधारण किया। उनके पिता प्रमोद कुमार ने पुष्टि की कि उन्होंने सात साल पहले भी यह प्रक्रिया अपनाई थी, लेकिन असफल रहीं। हालांकि, इस बार गायिका की इच्छा पूरी हो गई। बता दें कि देवी के अलावा हाल ही में कन्नड़ अभिनेत्री भावना रमन्ना ने भी आईवीएफ तकनीक के जरिए मां बनने का विकल्प चुना।
फैंस को दिखाई बेटे की पहली झलक
गायिका देवी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मां बनने की खुशी फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने अपने बेटे की पहली झलक भी दिखाई। सिंगर ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर बेटे की तस्वीर शेयर की। इसके साथ लिखा, 'मेरा बाबू है'। देवी के घर बेटे के जन्म की फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। देवी के करियर की बात करें तो वे लोकगीतों के लिए लोकप्रिय हैं। वे 50 से ज्यादा एल्बम गा चुकी हैं। देवी ने हिंदी, मैथिली और मगही भाषाओं में गाने गाकर फैंस का प्यार बटोरा है।
भावना रमन्ना ने दिया बेटी को जन्म
भावना रमन्ना 40 वर्ष की उम्र में मां बनी हैं। उन्होंने इसके लिए आईवीएफ तकनीक का विकल्प चुना। रमन्ना ने पोस्ट शेयर करके बताया था कि वे जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ कॉम्प्लिकेशन के चलते एक बच्चे का निधन हो गया। रमन्ना ने एक बेटी को जन्म दिया है।
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव, हवाई हमले में 75 घायल
चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं होगा: केंद्र ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक
भारतीय जनता पार्टी पर दागी उम्मीदवारों का आरोप, तृणमूल कांग्रेस ने उतारे करोड़पति चेहरे
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: राजा हिरदेशाह की गाथा अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को जमानत, जांच पर उठे सवाल