जालंधर में डेरा सत्संग ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण, राहत कार्यों का लिया जायजा
जालंधर। पंजाब के जालंधर में आज डेरा सत्संग ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह पहुंचें। इस दौरान उन्होंने पहले जालंधर के गांव रहमतपुर स्थित सत्संग घर में संगत को दर्शन दिए। इसके उपरांत वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए शाहकोट की तरफ रवाना हो गए। डेरा मुखी बाबा गुरिंदर सिंह सत्संग घर में 10:15 के करीब पहुंचे, जहां पर करीब 20 मिनट रुकने के बाद रवाना हो गए। बाबा गुरिंदर सिंह के सत्संग घर में आने की सूचना मिलते ही गांव में संगत जुटनी शुरू हो गई। इस दौरान बाबा गुरिंदर सिंह ने इस प्रकृति आपदा में मानवता की सेवा के लिए सभी को आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में जरूरतमंदों की सेवा सभी को करनी चाहिए। इसके बाद वह शाहकोट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की तरफ रवाना हुए।
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
Rajnath Singh का SCO से पाकिस्तान को सीधा संदेश—आतंकवाद अब बर्दाश्त नहीं
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव, हवाई हमले में 75 घायल
चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं होगा: केंद्र ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक