रांची के लॉज से ISIS का संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस ने की संयुक्त कार्रवाई
रांची: राजधानी रांची से संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश को गिरफ्तार किया गया है। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के एक लॉज में कई दिनों से संदिग्ध आतंकी रह रहा था। इसकी सूचना पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की और आतंकी को गिरफ्तार किया गया।
इस्लाम नगर स्थित तबरक लॉज से अरेस्ट
असहर दानिश को कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली पुलिस रिमांड पर लेकर दिल्ली जाएगी राजधानी के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर स्थित तबरक लॉज में आतंकी रह रहा था। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को जब इसकी सूचना मिली तब झारखंड एटीएस के साथ कोऑर्डिनेशन बनाकर लॉज में छापेमारी की गई और दानिश को कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।
आपत्तिजनक सामान, केमिकल दस्तावेज और नक्शे
जानकारी के मुताबिक लॉज के कमरे से कई आपत्तिजनक सामान, केमिकल दस्तावेज और नक्शे जब्त किए गए हैं। झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा ने बताया कि दिल्ली पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर यह छापेमारी की गई है। जो सामान बरामद हुए हैं। इसकी छानबीन की जा रही है । इस छापेमारी के दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस की सैकड़ों अधिकारियों ने लॉज को पहले अपने कब्जे में लिया और फिर संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश को गिरफ्तार किया गया।
पिछले साल भी 16 जगहों पर छापेमारी
पिछले साल भी झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से रांची, हजारीबाग और लोहरदगा में 16 जगहों पर छापेमारी की थी। उस दौरान नौ संदिग्धों को पकड़ा गया था, जिनमें रांची के मेडिका अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत डॉ. इश्तियाक अहमद भी शामिल था। ताजा गिरफ्तारी से यह साफ हो गया है कि आतंकी संगठन झारखंड को सुरक्षित ठिकाने के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। एजेंसियां अब बरामद सामग्रियों की फॉरेंसिक जांच और आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी हैं।
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
Rajnath Singh का SCO से पाकिस्तान को सीधा संदेश—आतंकवाद अब बर्दाश्त नहीं
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव, हवाई हमले में 75 घायल