17 सितंबर को पीएम मोदी ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ और 8 वें पोषण माह का शुभारंभ करेंगे
नई दिल्ली । केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने एक्स पर अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 17 सितंबर 2025 को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी दिन से आठवें राष्ट्रीय पोषण माह की भी शुरुआत की जा रही है, जो 16 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। उन्होंने समस्त देशवासियों से यह आग्रह किया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में इस जागरूकता अभियान का हिस्सा अवश्य बनें।
अपनी एक्स पर किए गए पोस्ट पर अन्नपूर्णा देवी ने कहा :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से 17 सितंबर 2025 को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ होने जा रहा है। इसी दिन से आठवें राष्ट्रीय पोषण माह की भी शुरुआत होगी, जो 16 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस वर्ष का प्रमुख उद्देश्य एवं थीम निम्नलिखित हैं–
* मोटापा घटाने पर ज़ोर देते हुए चीनी और तेल का सीमित सेवन
* प्रारंभिक बचपन की देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) – “पोषण भी, पढ़ाई भी”
* शिशु एवं छोटे बच्चों की आहार पद्धतियां (IYCF)
* पोषण और बच्चों की देखभाल में पुरुषों की भागीदारी (Men-streaming)
* स्थानीय पौष्टिक खाद्य संसाधनों को बढ़ावा (Vocal for Local)
इसके साथ-साथ, देशभर में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में आवेदन हेतु विशेष पंजीकरण मुहिम तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, CHC आदि में 75,000 हेल्थ कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहाँ विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। मेरा समस्त देशवासियों से यह आग्रह है कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में इस जागरूकता अभियान का अवश्य हिस्सा बनें।
जालंधर के ज्वेलर से ₹35 लाख की ठगी: लुधियाना के दंपती ने ऑर्डर पर बनवाए गहने, पेमेंट के वक्त हुए फरार
गुरुग्राम में फिर फंसा पेंच: मेयर की तबीयत बिगड़ने से दूसरी बार टला सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव
एम्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से कहा- 'गर्भपात के पुराने नियमों में अब बदलाव की जरूरत'
हरियाणा शिक्षा बोर्ड में भारी हंगामा: HTET 2024 का रिकॉर्ड नष्ट करने पर विवाद, काम-काज ठप
Sudha Chandran ने Premanand Maharaj से की मुलाकात
Vinod Kambli को सहारे से वानखेड़े पहुंचते देख भावुक हुए फैंस
बिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो पर पलटा गिट्टी लदा ट्रक, CISF जवान समेत 3 की मौके पर मौत
भाजपा नेता के भांजे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार: पुलिस एनकाउंटर में लगी गोली, मामूली विवाद में की थी वारदात
Priyanka Chopra को शुरुआत में रैंप वॉक नहीं आती थी, हुई थीं शर्मिंदा
जमीन की खातिर बना हैवान: पत्नी और दो मासूम बच्चों की गला दबाकर हत्या, ट्रिपल मर्डर से दहला इलाका