शिवपाल यादव का बड़ा बयान: ‘ठाकुरों में उनसे बड़ा आदमी BJP में नहीं, राजा भैया को बनाना चाहिए मंत्री’
लखनऊ: सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव एक पॉडकास्ट में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की जमकर प्रशंसा की। शिवपाल ने यहां तक कहा कि ठाकुरों में उनसे बड़ा आदमी बीजेपी में नहीं है और उन्हें मंत्री बनाना चाहिए। वे अपने बल पर जीतकर आते हैं क्योंकि वे जनता का दिल जीतते हैं। शिवपाल यादव ने यह भी बताया कि उन्हें राजा भैया की कौन सी बात नहीं अच्छी लगती है। टीवी चैनल भारत समाचार के पॉडकास्ट में शिवपाल यादव ने राजा भैया से अपने पुराने संबंधों को याद किया। 2003 में बसपा के विधायक तोड़कर सपा की सरकार बनवाने में राजा भैया की भूमिका पर भी चर्चा की। शिवपाल ने कहा- 'हमने राजा भैया को मंत्री बना दिया। एक नहीं दो बार (2003 और 2012 में) बनाया गया। वह नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का सम्मान करते थे। हमारा भी सम्मान करते थे, आज भी करते हैं।'
'जनता का दिल जीतते हैं राजा भैया'
शिवपाल यादव ने राजा भैया की तारीफ करते हुए उन्हें ठाकुरों में सबसे बड़ा नेता बताया। उन्होंने कहा कि राजा भैया अपने क्षेत्र में काम करते हैं और जनता का विश्वास जीतते हैं। शिवपाल ने राजा भैया के साथ अपने पुराने संबंधों को याद किया और बताया कि कैसे वे गठबंधन में साथ थे।
'उनकी ये बात अच्छी नहीं लगती'
शिवपाल ने कहा कि इन दिनों राजा भैया विधानसभा में जो बोलते हैं वो बात उन्हें अच्छी नहीं लगती। उन्हें अपने बयानों पर ध्यान देना चाहिए।
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
दिल्ली दौरे पर सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बढ़ी अटकलें
केकेआर के सामने SRH की मजबूत चुनौती, प्लेइंग-11 पर सस्पेंस
ब्रेकिंग: इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म, हड़कंप
दिलीप जोशी और हरिहरन को मिला बड़ा सम्मान, समारोह में छाए कलाकार
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का पलटवार, विपक्ष को संदेश
Drunk Policeman Assault: जबलपुर में युवक को पीटने का मामला
Maharashtra Update: संजय गांधी नेशनल पार्क में एंट्री फीस बढ़ोतरी रद्द
Gulf Crisis Impact: बहादुरगढ़ में जूता उद्योग का उत्पादन आधा