रेल कोच फैक्ट्री में आग का तांडव, रिकॉर्ड रूम की फाइलें और दस्तावेज अलमारियों समेत जलकर राख
कपूरथला। रेल कोच फैक्ट्री की शैल वर्कशॉप के रिकॉर्ड रूम में बीती रात अचानक आग लग गई। जिससे रिकॉर्ड रूम में पड़े सभी दस्तावेज तथा अलमारियां जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची आरसीएफ की फायर ब्रिगेड टीम ने एक घंटा तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, आरसीएफ की वर्कशॉप के अंदर शैलशॉप में बने रिकार्ड रूम में बीती रात अचानक आग लग गई। जिसको गश्त कर रही टीम ने देखा और जिसकी सूचना मिलने के बाद आरसीएफ की फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर एक घंटा तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर आग पर काबू पाया। इस आगजनी में रिकार्ड रूम में रखीं अलमारियां और उनमें रखे सभी दस्तावेज पूरी तरह से जल गए हैं। प्राथमिक जांच में अनुमान है कि यह आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। आरसीएफ के सीपीआरओ अनुज कुमार ने बताया कि शैल शॉप के स्टॉक का सारा रिकॉर्ड कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर में भी सुरक्षित है। यह दस्तावेज भी सॉफ्टवेयर के रिकॉर्ड से संबंधित हैं। फिलहाल सिक्योरिटी टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह घटना बारिश के चलते दीवारों में आई सीलन के बाद शॉर्ट सर्किट से स्पार्किंग होने से घटी है।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर