महाराष्ट्र के भिवंडी में रंगाई फैक्ट्री में आग का तांडव, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर, स्थिति पर नियंत्रण की कोशिश
भिवंडी: महाराष्ट्र के भिवंडी से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर एक रंगाई फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री से घना धुआं उठता देख आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए प्रयास जारी हैं और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। दमकल विभाग ने बताया कि आग काफी बढ़ चुकी है और इस बुझाने के लिए और गाड़ियां बुलाई जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है, लेकिन अधिकारियों ने आशंका जताई है कि फैक्ट्री के अंदर रखे रसायनों के कारण आग तेजी से फैल गई।
गुरुवार को मलाड में सामने आई थी आग की घटना
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को मुंबई के मालाड इलाके में भी आग की घटना सामने आई थी। मालाड पश्चिम के सोमवारी बाजार क्षेत्र में एक पटाखों की दुकान में आग भड़क गई थी। पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता से स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया गया। मालाड के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) हेमंत सावंत ने जानकारी देते हुए बताया था कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। उन्होंने कहा था कि यहां कई छोटी दुकानें हैं। आग जिस दुकान में लगी, वह पटाखों की दुकान थी। दुकान का मालिक लाइसेंसधारी है और प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'