गाजीपुर में नौकरी के नाम पर ठगी, 76 लाख रुपये गंवाए, पीड़ित परिवार को धमकियों का सामना
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश में बलिया और गाजीपुर में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। रसड़ा थाना क्षेत्र के रेखहा गांव के रहने वाले संदीप चौहान ने गाजीपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा को प्रार्थना पत्र देकर अपने रिश्तेदारों पर आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत के अनुसार उसने अपने रिश्तेदारों पर 76 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। संदीप ने बताया कि उनके रिश्तेदार आशीष चौहान उर्फ बजरंगी, उनकी पत्नी रेखा, भाभी कंचन और मां सुधा देवी, खेताबपुर कासिमाबाद के रहने वाले है। इन सब ने मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी की है।
संदीप के मुताबिक, आरोपियों ने उनके दादा को फोरलेन में जमीन अधिग्रहण के बाद मिले मुआवजे की रकम पर नजर रखी। इसके बाद परिवार के दो युवकों को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उन्होंने पहले 46 लाख और बाद में 30 लाख रुपये अलग अलग खातों में ट्रांसफर करवाए। उन्हें फर्जी आईकार्ड देकर एक महीने के लिए प्राइवेट सेक्टर में नौकरी भी दिलाई गई, लेकिन बाद में निकाल दिया गया। रुपये वापस मांगने पर हत्या की धमकियां दी गईं।
आरोपियों के खिलाफ कई केस दर्ज
संदीप ने आरोप लगाया कि आरोपी कई युवाओं को ठगी का शिकार बना चुके हैं, उनके खिलाफ अलग अलग थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। नौकरी के नाम पर गाजीपुर में ठगी का या पहला मामला नहीं है। इससे पहले रेवतीपुर थाना क्षेत्र में एक कोचिंग संचालक की ओर से करोड़ का घोटाला नौकरी दिलाने के नाम पर किया गया था। उस मामले में भी पीड़ितों को नकली जॉइनिंग लेटर जारी कर दिया गया था। जब वह कार्यस्थल पर पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई कि जॉइनिंग लेटर फर्जी है।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'