बागपत पुलिस लाइंस में शराब के नशे में धुत चार पुलिसकर्मियों ने बैरक में मचाया उत्पात, सस्पेंड और ट्रांसफर की सजा
बागपत: बागपत पुलिस लाइन की बैरक में उत्पात मचाने वाले चार पुलिसकर्मियों को एसपी बागपत ने निलंबित कर दिया है। गुरुवार को हुई इस घटना के बाद पुलिस लाइन आरआई ने मामले की जांच कर एसपी बागपत को सूचना दी थी इसके बाद निलंबन की कार्रवाई हुई है। पुलिस लाइन आरआई राधेश्याम गुरुवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण कर रहे थे, अचानक बैरक में से उनको शोर शराबे की आवाज सुनाई दी। जाकर देखा तो पाया कि चार पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत हंगामा मचाए हुए हैं। आरआई राधेश्याम ने सभी पुलिस कर्मियों को समझने का प्रयास किया लेकिन वो समझने की हालत में नहीं थे।आरआई राधेश्याम के साथ भी उन्होंने अभद्रता कर दी।
इसके बाद आरआई ने चारों पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल भेज कर उनका मेडिकल कराया और इसकी सूचना एसपी बागपत को दी। शुक्रवार को अस्पताल से आई जांच में रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि हुई है जिसके बाद एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने चारों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। एसपी बागपत सूरज कुमार राय का कहना है अनुशासनहीनता किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को अनुशासन में रहने के निर्देश दिए हैं।
पूर्वांचल के लिए स्थानान्तरण
शराब के नशे में उत्पाद मचाने वाले चारों पुलिस कर्मियों हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र, धर्मेंद्र, कपिल शर्मा व गौरव कुमार को दोषी पाया गया। आरआई के साथ भी अभद्रता करने पर चारों पुलिसकर्मियों को पूर्वांचल ट्रांसफर की तैयारी की जा रही है।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'